...

11 views

योग,.......!!
#🤞🏻🏌️
तेजी से बदल रही इस आधुनिक दुनिया में हर कोई व्यस्त और मदमस्त है, खुद को मानसिक रूप से भी थकाहारा महसूस करती है,
व्यक्ति चाहे जवान हो या बूढ़ा, हर किसी की जीवनशैली और खान-पान में कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता पर पड़ रहा है,,
इन बदलावों की वजह से जीवन में तनाव, थकान और कमजोरी का स्तर भी काफी बढ़ गया है,, इन सभी समस्याओं से बचने के लिए योग चिकित्सा ही एकमात्र ऐसा उपचार है, जिससे हम पूर्ण रूप से स्वस्थ और तनाव मुक्त रह सकते हैं....!!
#योग,.
"योग हमारे शरीर और मन की स्थिति को शांत करने का एक आसान तरीका है"
जब सांसें विचलित होती हैं,तो मन भी अस्थिर हो जाता है, लेकिन जब सांसें शांत हो जाती हैं ,तो मन स्थिर हो जाता है, और एक योगी दीर्घायु हो जाता है,।
इसलिए हमें श्वास पर नियंत्रण करना सीखना चाहिए,
जिससे हम अपने आगामी जीवन को और आकर्षक व उत्तम बना सकें,,
योग मन की शांति को स्थिर करता है, जब मन स्थिर हो जाता है ,तब हम अपनी आवश्यक प्रकृति में स्थापित हो जाते हैं ,
जिनमे असीम चेतना हुआ करती है,हमारी आवश्यक प्रकृति आम तौर पर मस्तिष्क की गतिविधियों द्वारा ढक  दी जाती है,.....!!
मेरा मानना है कि,
"योग ही निरोग है, और इनका होना भी एक संयोग है,....!!