...

3 views

पुस्तक के बारे मे...!

खुशी के बारे में इससे पहले भी हजारों किताबें लिखी जा चुकी हैं। अलग-अलग नामों के साथ अलग अलग तरह से खुशी को परिभाषित किया जा चुका है। क्योंकि हर कोई खुश रहना चाहता है और खुश रहने के सबके अपने अपने तरीके भी है। फिर भी कुछ लोग अपनी असली खुशी की खोज नही कर पाते, इसलिए इस विषय पर अक्सर किताबें लिखी जाती रही हैं और लिखी जाती रहेगी,जिसमें यह किताब भी जुड़ने वाली है। इसके बावजूद आज तक कोई भी पूरी तरह से खुश नहीं हो पाया है। कुछ लोग इसलिए खुश नहीं हो पाते क्योंकि वो लोग ऐसी किताबें पढ़ते ही नहीं है। कुछ लोग ऐसी किताबें पढ़ते हैं लेकिन उस किताब में बताएं गए मूल्यों और तथ्यों को समझ नहीं पाते हैं। जो लोग ऐसी किताबें पढ़कर उसमें बताए गए तथ्यों को गहराई से समझते हैं वे लोग ही अपने जीवन में सच्ची खुशी का अन्वेषण कर पाते हैं। इसलिए किताब चाहे बड़ी हो या छोटी उसे गहराई से समझना बहुत जरूरी है।

कभी-कभी चंद शब्द भी आपके जीवन का मूल्य बदल देते हैं और कभी-कभी हजारों किताबें भी आपको आपके जीवन का मूल्य नहीं समझा पाती। इसलिए जितना जरूरी किताबें पढ़ना है उतना ही जरूरी उस किताब में बताएं गए तथ्यों को समझना है। यह किताब आपको बताएंगी कि आप किन मूल्यों और किन तथ्यों के आधार पर अपने जीवन में सच्ची खुशी का अन्वेषण कर सकते हैं। आजकल के व्यस्त जीवन को देखते हुए मैंने इस किताब को बड़ा रूप देने की बजाय कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक खुशी का अन्वेषण करने वाले तथ्यों को उजागर करने की कोशिश की है। मैं नहीं जानती की यह किताब आपके जीवन में असली खुशी का अन्वेषण कर सकती है या नहीं। क्योंकि यह आप पर निर्भर करता है की आप इस किताब में बताए जाने वाले तथ्यों पर कितना गहराई से मंथन कर पाते हैं। इसलिए सिर्फ इस किताब को पढ़कर ही नहीं, अपने जीवन के अन्य मूल्यों का भी गहराई से अध्ययन करके और उससे संबंधित सभी तथ्यों को एकत्रित करते हुए समझना होगा कि आप अपने आसपास के माहौल में किस प्रकार ढलकर या उसे बदलकर अपनी खुशियों का अन्वेषण कर सकते हैं।


© Sunita Saini (Rani)
#loveyouzindagi #explore_happiness
#rani_the_writer #rani #sunita_the_smarty #sunita_saini