...

12 views

असली आधुनिकता
एक लड़की के पास Facebook पर, एक लड़के की Friend Request आई पहले तो लड़की सोचती है की रिक्वेस्ट को डिलीट कर दूं पर फिर सोचती है कि एक बार इसकी प्रोफाइल देख लेती हूं। लड़की उस लड़के की प्रोफाइल देखती है जिसमे उसको कुछ भी गलत नही दिखता। प्रोफाइल पर फोटो भी अच्छी लगी थी तो उस लड़की ने सोचा कि "चलो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेती हूं, और अगर लड़का बत्तमीज हुआ तो इसको बाद में ब्लॉक कर दूंगी" यही सोच कर उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली।

रात को उस लड़के का Inbox में मेसेज आता है। दोनो थोड़ी बातें करते हैं और लड़की को पता चलता है कि वो उसी के शहर में रहता है। दोनो रोज बातें करने लगते है और एक दूसरे को पसंद भी करने लगते हैं।
फिर एक दिन लड़की ने उस लड़के को बताया कि उसके मम्मी, पापा और भाई एक दिन के लिए बाहर जा रहे हैं उसकी Exam है तो वो घर पर ही रह कर पढ़ेगी, तो लड़के ने उसको कहा " वाह, ये तो बहुत अच्छी बात है, मै तुमसे मिलने तुम्हारे घर आ जाता हूं, दोनो मिल कर खूब मस्ती और खूब मजा करेंगे"।
तो लड़की ने उसको कहा: नही, घर पर अकेले में नही, अगर तुमको मिलना है तो हम किसी कॉफी शॉप में मिल सकते हैं।
यह सुन कर लड़का बोला: "तुम भी ना क्या पुराने ज़माने की बातें कर रही हो, आज का जमाना अलग है, आजकल सब चलता है और अकेले मिलने में बुराई ही क्या है?"
तो लड़की बोली: "अगर अकेले मिलने में कोई बुराई नही है, तो तुम अपनी बहन को मेरे भाई के कमरे मे अकेले भेज दो एक दिन के लिए ।"
ये सुनते ही वो लड़का भड़क गया और चिल्लाने लगा: "तेरा दिमाग तो सही है, जुबान संभाल कर बोल जरा"
तो लड़की बोली: "क्यों क्या हुआ तुझे? कहां गई तेरी आधुनिकता? आज का जमाना? सब चलता है? और क्या फर्क पढ़ता है? वाली सोच..
अपनी बहन की बात आई तो तेरी आज की सोच पर ताला लग गया क्या? तू भी पुराने ज़माने में चला गया क्या?
लड़की की बातें सुन कर लड़के के पास कोई जवाब ही नहीं था।
तब लड़की ने आखरी बात बोली.. "जो तुम अपनी बहन के साथ होता नही देख सकते हो, उसको दूसरों की बहन के लिए भी मत सोचो.. बहन तो बहन ही होती है वो चाहे किसी की भी हो, और गलत हमेशा गलत ही रहेगा वो चाहे किसी भी ज़माने में क्यों ना हो"
इतना कह कर उस लड़की ने उस लड़के को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया..
ये तो एक कहानी थी, पर ऐसा Social मीडिया या आसपास रोज होता है.. क्या हर लड़की इसकी तरह जवाब दे पाती है? या ऐसे लोगों के झांसे में फंस कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर बैठती है?

मित्रो आपके द्वारा उठाया हुआ हर एक कदम आपको आपकी काबिलियत चेक करती है इसलिए सम्भव हो तो आप किसी के जिंदगी बरबाद न करें, आप के धोखे के बाद इंसान पूरी तरह से टूट गया होता है..😥
© kajal