...

23 views

क्या पाया भाग 2
पाठकों से अनुरोध है कि क्या पाया भाग 2 पढ़ने से पहले भाग 1 को थोड़ा पढ़ लें।
आषिश जो कैंसर से पीड़ित बहुत ही गंभीर हालत में है। लोगों का उनके पास आना जाना कम होता गया। उनके अपने उनको छोड़ दिया है।उनकी अपनी लड़की दोनों को जिन्हें देखने के लिए उनकी आंखें तरसती है नहीं आती है।बहाना बनाकर आना टाल देती है, थोड़ा बहुत पैसा भेजकर हज़ारों बहाना बनाती है।
अब उनके पैर जवाब दे चुका है। खाना पीना बिल्कुल छोड़ चुका है। एक आया और एक उनकी भतीजी चंदना ही उनका देखभाल करती हैं।। शुरू में चिल्लाते थे मगर अभी बिल्कुल शांत हो गये है। कभी कभी आंखे बंद तो कभी खोलकर किसी को खोजते हैं। लगता है कि किसी के इंतजार में हैं।
न खाने की लालसा न किसी चीज़ का मोह।
जबरदस्ती मुंह में फल का रस डाल दिया जाता है तो अति कष्ट से घोंटते है।

कभी कभी मां मां चिल्लाते हैं। ऐसा देखकर भी अपनों का दिल नहीं भरा आता है।
अब सिर्फ अंतिम क्षण का इंतजार में है।
उनकी इस वेदना सहन के बाहर है।