...

14 views

NEET के "शहीद"
"NEET के शहीद"

में.... "नाम की जरूरत नही क्योंकि में हर वो लड़की/लड़का हु जिसने इस "Entrance Exam" में नाकाम या कम मार्क्स पाने पे अपने जान की कुर्बानी दी है।
पूरे हिन्दुस्तान में से ना जाने कहा कहा से एक ही सपना लेके जी रहे की हम , की बड़े होके Doctor बनेंगे।
सपना...हा क्योंकि "सपना" ही हे जो
सभी का पूरा नहीं होता।
वैसे ही यहां सपना तो सभी लेके आते हे,
NEET जैसी परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाके हिन्दुस्तान की अच्छी कॉलेज में दाखिला लेने की और Doctor बन ने की।
पर इस बार की "NEET" ने हद ही कर दी।इतना बड़ा धोखा इन लोगो ने हमारे साथ किया है जिस को न माना जा सकता है , ना सहन किया जा सकता है।
पेसो वालो के बच्चो को दाखिला देने के लिए ये लोग इतने हद तक गिर सकते हे कोई मान नही सकता पर ऐसा सच में हुआ है।
अगर उन्हें पैसे वालो की इतनी ही पड़ी हे तो एक पूरा कालेज ही खुलवा क्यों नहीं देते जहां सिर्फ पैसे से ही सीट ली का सकती हो, ना की मार्क्स से।
NEET की भी जरूरत नही होनी चाहिए बस पैसा दो और डॉक्टर बन जाओ।
अब हम पे ही हे ये सब
की हम क्या पसंद करते है,
चुप रहना या लड़ना।
क्योंकि भले ही ये आज आप को अपनी समस्या न लगती हो
पर एक दिन ये आप की समस्या बनेगी ही।
और उस दिन कोई आप का भी साथ नहीं देगा।
© Aj's