...

5 views

कुआँ औऱ प्यासा

कुआँ प्यासे से दूर हो गया,
बहोत प्यार करता था प्यासे को...
उसकी हरकतों से मजबूर हो गया।

हर बार प्यास लगने पर उसके पास जाता
प्यास बुझने पर प्यासा उसे भूल जाता
प्यार का रिश्ता निभाते निभाते थकने लगा....

प्यासे को मिल गया विकल्प
प्यासे नें विकल्प को गले लगाया
प्यासे ने कुएँ को बस उल्लू बनाया
ज़ब प्यास लगी प्यार से बातें की,
प्यास बुझी कुत्ते की तरह दूर भगाया।

प्यासे नें कुएँ का बस दिल दुखाया,
कुआँ था प्यार में पागल,प्यासे को समझ न पाया।

टाइम पास के दौर में...
कुएँ नें सच्चा रिश्ता निभाया
रोते रोते कुएँ का पानी सुख गया।

थी ये कुएँ की प्यार की कहानी,
कुआँ एक बेवफ़ा को बना बैठा था रानी।

विकल्प मिलते ही बदल जाते हैं लोग,
इश्क़ नहीं बुरा,
बुरे हैं विकल्प में बदलने वाले लोग।

खत्म हो गई कुएँ की सांसे
खत्म हो गई कुएँ की कहानी
सच्चे प्यार का उपयोग करती हैं दुनियां
विकल्प नें ख़तम की...
सच्चे प्यार की प्यारी जिंदगानी।
©️अखिलेश सीखापुरी