...

35 views

वो लड़के

वो लड़के जो बहुत छोटी उम्र में प्यार में पड़ जाते हैं। जो अपनी आखरी सांस तक कोशिश करते हैं उस प्यार को पाने की। पर फिर भी वो प्यार एक दिन उन्हें छोड़कर चला जाता है ये कहते हुए कि तुम कुछ खास नहीं कमाते।
उस समय ये नाज़ुक से लड़के पूरी तरह से टूट जाते हैं। वो सफल इसलिए भी नहीं हो पाते कि अपने प्यार को पीछे छोड़कर वो कभी आगे बढ़ ही नहीं पाते। इन्होने तो साथ चलने के सपने देखे होते हैं तो पीछे छोड़कर कैसे आगे बढ़ सकते थे ये?

और प्यार से बिछड़ने के बाद जब ये अपनी जिंदगी पर नजर डालकर देखते हैं तो इनके पास कुछ भी पीछे बाकी नहीं रहता टूटने के अलावा। जिंदगी के 7-8 वो कीमती वर्ष जिनमे सफलता की नींव रखी जाती है वो इनके हाथों से फिसल कर कहीं दूर जा चुके होते हैं। अब इनके पास ना प्यार होता ना सफलता। कुछ होता है तो गुस्सा खुद पर और अपनी जिंदगी पर या अफ़सोस समय गँवाने का।

इनके दिल में क्या चल रहा होता है किसी को भी समझ नहीं आता। घर वाले इनको ताने सूना रहे होते हैं और दोस्त आशिक़ आशिक़ बोलकर मज़ाक बना रहे होते हैं।
ये सबकी सुनकर भी पलट कर किसी को जबाव नहीं देते क्योंकि ये सोचते हैं जिसे उसका प्यार नहीं समझ पाया और कोई क्या खाक समझेगा। और ये नीरस हो जाते हैं हर चीज़ से..! रोते तो ये भी हैं पर इनकी आँखें सूख चुकी होते हैं और निराश हो चुकी होती हैं जिंदगी से..!