...

12 views

मेरी दोस्त PART 2
मैंने अपना परिचय देते हुए बताया।
" बहुत अच्छा नाम है। क्या तुमने पूरा सिलेबस रिवाइज कर लिया है।"
मुझे तो उसका सिलेबस पता ना था। मैंने कुछ कॉन्फिडेंस के साथ कहा।
" हां लगभग कर लिया है।"
वह मेरी तरफ देख रही थी।
" हम तभी सोच रहे थे कि तुम अपने साथ बुक क्यों नहीं लाए।"
इस तरह हम कुछ देर बातें करते रहे। उसके बाद उसने अपनी इंग्लिश की नोटबुक निकाली और उसमें से पड़ने लगी। मैं उसे लगातार देख रहा था।
" ऐसा करो तुम मुझसे इसमें से क्वेश्चन पूछो। इससे तुम्हारी रिवीजन पक्की हो जाएगी।"
उसने अपनी नोटबुक मेरी तरफ बढ़ाते हुए कहा।
मैं उससे क्वेश्चन पूछने लगा। वह अपना हर आंसर लगभग ठीक बता रही थी। ऐसा करते करते हमें लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय हो गया था। अब उसके एग्जाम में 1 घंटे से थोड़ा कम समय रह गया था। अब उसने अपनी नोटबुक रख दी थी। हम आपस में बात कर रहे थे।
" क्या तुम नेक्स्ट एग्जाम में भी जल्दी आओगे?"
ये उसने बातों-बातों में पूछ लिया।
" ओह हां बिल्कुल मैं नेक्स्ट एग्जाम में जल्दी आऊंगा।"
हम दोनों कुछ देर के लिए एक दूसरे की आंखों में देखते रहे।
" हमने फर्स्ट टाइम किसी बॉय से बात की है।"
वह मेरी आंखों में देख रही थी।
" किसी को हमारे बारे में पता नहीं चलना चाहिए। वो ना हमें गलत समझेंगे।"
उसके दिल के डर को मैं समझ गया था। कुछ देर में उसके स्कूल की लड़कियां भी आ गई। वह उनके पास चली गई। वहां से भी वह बीच-बीच में मुझे देखती रही। एग्जाम शुरू होने के पहले की बेल सुनाई दी। सब अंदर जाने लगे। मैंने उसको चुपके से इशारों में बेस्ट ऑफ लक कहा। एग्जाम के सभी विद्यार्थी अपने यथास्थान पर बैठ गए।

FmRadio Aman Cheema

© All Rights Reserved