...

7 views

बहाना ढुढंता हुँ मैं !!
तुझे पाने का बहाना ढुढंता हुँ मैं !!
अपना बनाने का बहाना ढुढंता हुँ मैं !!

अब तो बिना तेरे जाये नहीं जिया !
करीब आने का बहाना ढूँढता हुँ मैं !!

मरता तेरी हर अदा पर हुँ मैं !
दिल लुटाने का बहाना ढूँढता हुँ मैं !!

देखता हुं तो मन झूम उठे मेरा !
गीत गुनगुनाने का बहाना ढूँढता हुँ मैं !!

मैं करुं क्या दुनिया से डर लगता है !
पास बुलाने का बहाना ढूँढता हुँ मैं !!

एक पल भी अब रहा नहीं जाता !
रस्में निभाने का बहाना ढूँढता हुँ मैं !!

मुद्दतैं हो गई तुझको चाहते हुये !
जिन्दगी बिताने का बहाना ढूँढता मैं !!