...

7 views

निरमाया की सकारात्मक सोच
एक दिन निरमाया ने अपने ढेढ़ साल से बन्द कंप्यूटर को चलाने की कोशिश की तो कुछ ठीक तरीके से चल नही रहा था।
कंप्यूटर इंजीनियर को बुलाके चेक करवाया तो पता चला की उसका मदरबोर्ड जल चुँका था।

वैसाही मदरबोर्ड लेने की कोशिश में निरमाया ने उसे सात साल पुराना कंप्यूटर का बिल दिखाया। जिससे की उसका मॉडल नंबर पता चल सके। लेकिन साथ ही साथ उस इंजीनियर को मदरबोर्ड की सात साल पुरानी किंमत भी पता चल गयी।

और उसने कहाँ," मैडमजी! आप को तो यह मदरबोर्ड और हार्डडिस्क बहुत ही मेहँगे दिये गए है। इसकी किंमत तो कुछ ज्यादा ही दिखा रही है सात साल पहले की... उसने आपको अच्छे से ठग लिया। उसने आपको अच्छेसे फसायाँ है।

तब निरमाया ने उस इंजीनियर को बहुत ही शांति से उत्तर दिया, " असल में उस दुकानदार ने हमे नही फसायाँ... हम हमारे अज्ञान के वजह से फंस गए।
अगर मुझे कंप्यूटर के हार्डवेयर के बारे में थोडा भी ज्ञान होता तो हम नही फसतें।
हमारा अज्ञान ही हमे फसाता है। इसलिये ज्ञानी होना जरूरी है हर किसी के लिये। "

सिख : ज्ञान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सिखते रहना चाहिये।

© Nir Anand