...

9 views

अधूरी कहानी...पार्ट- 3
Final Part... The Conclusion

लडका जमानत पर बाहर आ चुका था, तभी उसको एक ऐसी खबर पता लगी जिसकी वह कल्पना भी नही कर सकता था। जिस केस के कारण वह जेल मे गया था उस केस को करने वाला कोई और नही वही लड़की थी जिसको वह प्यार करता था। उसको इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नही हो रहा था कि जिससे वह बेइंतेहा प्यार करता है वह उसके साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं और क्यों!
यह जानने के लिए उसने किसी तरह उससे बात करने की कोशिश की फिर उसकी एक फ्रेंड से उसका कॉन्टेक्ट हुआ और उसने उस लड़के को सारा सच बताया कि जिससे वो अपना सब कुछ मानता है उस लडकी ने उसके साथ गेम खेला और केस भी उसने अपनी मर्जी से किया बिना किसी दबाव के ताकि वो उस लड़के से पीछा छुड़ा सके।
उसकी फ्रेंड ने उसको यह भी बताया की उसका रिश्ता भी हो चुका है और वह भी उसकी मर्जी से।
लड़के की आंखों में आंसु थे वह बुरी तरह से टूट चुका था उसकी समझ में नही आ रहा था की वह क्या करे और उसके साथ ऐसा क्यों हुआ।
पर कहते है ना की जहां सच्ची मोहब्बत होती है वहा बंदिसे नही आजादी दी जाती है।
उस लड़के ने तो हमेशा उसकी खुशी चाही और शायद इसीलिए उसने उस लडकी को कुछ न कहा और हमेशा के लिए उस लडकी से दूर चला गया। उस लडकी की शादी कही और हो चुकी थी और लडका हमेशा के लिए उसकी दुनिया से दूर। बस उसके मन में जो एक सवाल हमेशा के लिए बनकर रह गया वह था कि उस लडकी ने उसके साथ ऐसा क्यों किया, जबकि उस लड़के ने हमेशा उसकी हां में हां रखी???
और इसी सवाल के सहारे वो उससे बहुत दूर चला गया और उसने सबकुछ भगवान पर छोड़ दिया क्योंकि वह कभी नही चाहता था की उसकी मोहब्बत बदनाम हो क्योंकि उसने तो सच्ची मोहब्बत की थी।
दोस्तों यह थी उस लड़के की पूरी प्रेम कहानी जिसको शिवाय शिकस्त के कुछ न मिला, आप सभी अपनी राय दे इस कहानी पर क्योंकि यह एक सच्ची कहानी है।

@sakshimule @GirlWith @Utta3041 @Ridhi123 @Divy6252 @Modernthinker @nand8625 @monishapathak @MissWritter @Aditi1946
© Ashish Morya