...

7 views

हार के आगे जीत



हरीश नाम का एक लड़का था उसको दौड़ने का बहुत शौक था, वह कई मैराथन में हिस्सा ले चुका था परंतु वह किसी भी Race को पूरा नही कर पाता था। एक दिन उसने ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो जाये वह Race पूरी जरूर करेगा। अब रेस शुरू हुई। हरीश ने भी दौड़ना शुरू किया धीरे-धीरे सारे धावक आगे निकल रहे थे, मगर अब हरीश थक गया था, वह रुक गया। फिर उसने खुद से बोला अगर मैं दौड़ नही सकता तो कम से कम चल तो सकता हु। उसने ऐसा ही किया वह धीरे-धीरे चलने लगा मगर वह आगे जरूर बढ़ रहा था

अब वह बहुत ज्यादा थक गया था और नीचे गिर पड़ा, उसने खुद को बोला। की वह कैसे भी करके आज दौड़ को पूरी जरूर करेगा, वह जिद करके वापस उठा, लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ने लगा और अंततः वह रेस पूरी कर गया माना कि वह रेस हार चुका था लेकिन आज उसका विश्वास चरम पर था क्योंकि आज से पहले Race को कभी पूरा ही नही कर पाया था। वह जमीन पर पड़ा हुआ था। क्योंकि उसके पैरों की मांसपेशियों में बहुत खिंचाव हो चुका था, लेकिन आज वह बहुत खुश था, क्योंकि आज वह हार कर भी जीता था।


*शिक्षा* :-
*दोस्तों! हम भी तो इस तरह की गलती करते है हमारी Life में कभी भी अगर कोई परेशानी होती है तो उस काम को नही करते और छोड़ देते है, अगर आप एक Student हो और रोज 10 Hours की Study करते हो और किसी दिन कोई परेशानी की वजह से आप पढ़ाई नही करते मगर आपको, भले ही 5 hr मिले पढ़ना जरूर चाहिए। हरीश की कहानी से हमे यही सीखने को मिलता है कि अगर हम लगातार आगे बढ़ते रहे तो एक दिन हम हारकर भी जीत जाएंगे। छोटे छोटे कदम बढ़ाते जाओ और आगे बढ़ते जाओ यही सफलता का नियम है।*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*
🙏🙏🙏🙏🙏🌳🌳🙏🙏🙏🙏