...

5 views

बंद दरवाजा भाग - 1
एक बार रजत रात को किसी पार्टी से लौट रहा था। रात बहुत हो चुकी थी और मौसम भी खराब हो गया था। सुनसान सड़क पर उसकी गाड़ी अचानक से खराब हो गई। दूर दूर तक कोई नहीं दिख रहा था कि जिससे वह मदद मांग सके। वह मदद की तालाश में थोड़ी दूर तक चला। अचानक उसे दूर झाड़ियों के पास एक हवेली दिखाई दी और उसी वक्त तेज बारिश शुरू हो गई। रजत उस हवेली की तरफ तेजी से दौड़ा और उसने हवेली के दरवाजे को खटखटाया। तभी एक बूढ़ा आदमी उस हवेली में से बाहर आया। रजत ने उस बूढ़े आदमी से मदद मांगी और रात वही रहने की आज्ञा मांगी। उस बूढ़े आदमी ने उसे वहा रहने की इजाजत दे दी। तभी रजत उस हवेली में गया और देखा कि वह हवेली बहुत पुरानी थी, उस हवेली में बहुत धूल मिट्टी थी। तभी अचानक रजत की नजर एक दरवाजे पर पड़ी जो कि बंद था। उस दरवाजे पर एक बहुत बड़ा ताला लगा हुआ था, जिस पर लाल कपड़ा बंधा हुआ था। रजत ने उस बूढ़े आदमी से उस बंद दरवाजे के बारे में पूछा तो उस बूढ़े आदमी ने रजत से कहा कि तुम अपने काम से काम रखो। उस बूढ़े आदमी ने उसे उस दरवाजे के पास जाने से मना किया। फिर उसने रजत को उसका कमरा दिखाया। रात को 12 बजे जब रजत अपने कमरे में सो रहा था तो उसे खट खट की आवाज़ सुनाई दी। उसने बाहर जा कर देखा तो उसने देखा कि यह आवाज़ उसी बंद दरवाजे में से आ रही थी। जब वह उस दरवाजे के पास गया तो वह आवाज़ ओर तेज हो गई। रजत को लगा कि उस बूढ़े आदमी ने इस बंद दरवाजे के पीछे किसी को कैद कर रखा है। उसे लगा कि उसे उस कैद व्यक्ति को छुड़ाना चाहिए और उसने एक डंडा उठाया और उससे उस दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ दिया। जिसकी आवाज़ सुन बूढ़ा आदमी अपने कमरे से बाहर आया और रजत को रोकने लगा, पर रजत नहीं रुका और उसने उस दरवाजे को खोल दिया। उस दरवाजे के पीछे के सच को देख कर रजत हैरान रह गया।
आखिर उस बंद दरवाजे के पीछे ऐसा क्या था जिसने रजत को इतना हैरान कर दिया?
जानने के लिए देखे इसका अगला भाग।
जल्द ही।
© Mohit