...

4 views

ज्ञानम (प्रेरणादायक एंव स्वास्थ्य ज्ञान)
उपवास करने और मन्दिर, मस्जिद, चर्च, गिरजाघर आदि में पूजा करने से भगवान आपको आर्शीवाद नहीं देते है, भगवान आपको आर्शीवाद देते हैं, आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों से। कोई किसी भी धर्म का हो किसी भी जाति का हो, परंतु है तो वह एक मनष्य। इसी तरह दहेज प्रथा चलते रहने से एक दिन लड़कों की आधी आबादी बिना शादी किए हुए ही रह जाएंगे। दुनिया से यदि पेड़-पौधे पुरी तरह समाप्त हो गए तो एक दिन पृथ्वी भी शुक्र ग्रह जैसा रूप ले लेगा। 18 साल से कम उम्र में लड़की की शादी होने से होने वाले बच्चे को खतरा रहता है। दुनिया में भूत-प्रेत आत्मा, पूर्व जन्म और ज़ोंबी नहीं होते हैं. इन सब को होना मनुष्य की मात्र कल्पना है। मांस-अंडे का सेवन नहीं करने से आप कई प्रकार की बीमारियों से बच जाते हैं अच्छा करने से अच्छा होता है और बुरा करने से बुरा होता है, यह आप पर निर्भर है की आप क्या चाहते हैं। अश्लील वीडियोज और तस्वीरें देखने से यह आपके बौद्धिक क्षमता कार्य करने की क्षमता, ध्यान लगाने की क्षमता में कमी करने, शारीरिक कमजोरी, सफलता में रुकावट और मानसिक रूप से बीमार करने में कारगर है। ज्ञान को छिना नहीं जा सकता है, ज्ञान को प्राप्त किया जा सकता है। अच्छे कार्य करके भाग्य को अच्छा किया जा सकता है। खाना खाने के बाद कुल्ला करने से आपके दाँतों में चिपके खाने के कारण निकल जाते है और आपके दाँत साफ एवं स्वस्थ रहते है। लहसुन और दवाई को एक साथ सेवन करने से शरीर पर प्रतिक्रिया (रिएक्शन) हो सकता है। अजवाइन का सेवन करने से आपके पेट में मौजूद सभी छोटे-छोटे कीड़े मल के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। प्रोटीन के मुख्य स्रोत वाले खाद्य पदार्थ चना दाल, रोटी मूंग, सोयाबीन आदि। हर दिन 8 घंटे नींद लेने से दिमाग और शरीर अच्छा रहता है। 8 घंटे की नींद को पूर्ण नींद कहा जा सकता है। चिन्ता करने या तनाव में रहने से लाभ नहीं। प्राकृति को निहारने से आपका मन प्रसन्नचित हो जाता है। खाने की वस्तुओं और पानी रखे हुए बर्तन को अच्छे से ढकने से आपका पानी और भोजन संदूषित होने से बच जाता है। खुली वातारण में घाव या चोट जल्दी सोखते वा भरते है। सरसों का तेल चमड़े के फटे हुए भाग को ठीक कर देता है। केरोटोलिसेस होने पर उस भाग पर सरसों का तेल लगाने से यह ठीक हो सकता है। जो बात आपको तनाव या परेशान कर रहे हैं. उस बात को पन्ने पर लिखकर उतार देने से आपका मन हल्का हो जाता है। अच्छे कार्यों में सबकी सहायता करना, किसी के प्राण बचाना, अच्छे कार्य करना, ज्ञान बाँटना आदि धर्म है। जिन्दगी में कुछ न कुछ लक्ष्य होने से जिन्दगी मज़ेदार हो जाता है। अपने कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ करने से आपको अच्छा महसूस होता है। जो बिना लड़ाई-झगड़ा किये किसी भी बात का समाधान कर दें वही बुद्धीमान है। जो शादी करने में समर्थ हो तभी उसे प्यार करना चाहिए। व्यापार चलता है, अच्छे और टिकाऊ सामानों से जो हम अपनी आँखों से देखते वह कई बार गलतफहमी भी हो सकती है। आपके अच्छे कार्यों से लोग आपको याद रखेगे। आप तक मेहनत और कोशिश करते रहे, जब तक आप सफल न हो जाएँ। शरीर को मिट्टी में विलिन करने से वायु प्रदूषण बढ़ने की सम्भावना काफी कम हो जाती है। हमेशा अहिंसा पर विश्वास रखने से कई प्रकार के संकटों से बचा जा सकता है। रात को सोते समय जलते हुए बल्ब को बंद करके या अपने आंखों को कपड़े से ढक्कर सोने से बल्ब के तेज प्रकाश से आँखों और मस्तिष्क को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। पेड़ पौधों को उगाने से मन शांत, सुखी और दिमाग फ्रेश रहता है। पेड़-पौधों को उगाने से राजाना पानी देने से और रोजाना पेड़-पौधों को देखने से मन, मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। अधिक नमक युक्त या चीनी युक्त भोजन का सेवन नहीं करने से कई प्रकार के बीमारियों से बचा जा सकता है। पानी की समस्या को दूर करने के लिए अधिक से अधिक पेड-पौधे उगाने चाहिए और अधिक से अधिक डोभा, बाँध, तालाब, कुआं और डेम का निर्माण कराना चाहिए। क्योंकि पेड़- पौधे वर्षा को अपनी ओर लाते है। दुनिया में कोई आत्मा नहीं है, आत्मा सिर्फ एक मानवीय कल्पना है। दिमाग का स्टोरेज अनन्त है। जो विषय आपको पसंद है और जो विषय आपको पढ़ने-लिखने में अच्छा लगता है, उस विषय को आप चुनिए, तभी आप सफल हो सकते है। मोबाईल चार्ज दिये हुए चलाने का उपयोग करने से मोबाइल का बैटरी खराब होने और फटने की संभावना रहती है। खेल में विपक्षी पक्ष को कमजोर समझना गलती होंगी। अच्छे कार्यों का साथ देने से आपके साथ अच्छा होता है। मांसाहारी या विषैले जीव-जन्तुओं को नहीं पालने से आप भयंकर परिणाम से बच सकते हैं। भगवान, गाॅड, अल्लाह, ईश्वर नाम अलग-अलग है, परंतु भगवान एक है। गंगा में स्नान करने से पाप नहीं धुलते है, पाप धुलते है अच्छे कार्य करने से। किसी भी जीव-जन्तु की हत्या करने या बलि देने से आपके जीवन में अशांति, उदासी, दुःख और कलेश आता है। किसी भी जीव-जन्तु को छेड़ना खतरनाक साबित हो सकता है। अच्छे कार्यों से कमाया गया धन आपको सुख, शांति और लाभ पहुँचायेगा। बेमानी, चोरी, हिंसा, झूठ और जुहा मनुष्य को कई प्रकार के संकट में डाल देती है। लोभ, लालच की अधिकता इंसान को कई प्रकार के मुसीबतों में डाल देती है। यदि आप में विश्वास है कि में सफल हो सकता है, तो आप सफल हो सकते है। अपने आपको पीडा पहुंचाना या अपने से अपने जीवन को समाप्त कर लेना पाप की प्राप्ति करना है। गलती करने के बाद पछताने से लाभ नहीं। जलवायु परिवर्तन होने का मुख्य कारण है- पेड-पौधों की घटती जनसंख्या मनुष्यों को ज्ञान मिलता है देखने, सुनने पढ़ने और लिखने से। भगवान ने हमें जो जीवन दिया है, हमें उसका आनंद लेना चाहिए। भगवान को देखा नहीं जा सकता, भगवान अदृश्य है। कठिन संभव कार्य को बोलना आसान है, करना मुश्किल पर असभव नहीं। झूठ आपको फँसाता जायेगा, सच आपको फसने से बचायेगा। अच्छे कार्य का नतीजा हमेशा अच्छा होता है। हर पेड़- पौधें शुभ है, यह आप पर निर्भर है कि उसे आप क्या मानते है। दुनिया में भूत-प्रेत नहीं है, भूत-प्रेत मनुष्य की मात्र कल्पना है। अच्छी बातों पर ध्यान देने से और बुरी बातों पर ध्यान नहीं से आप अच्छा जीवन व्यतीत कर सकते है। आप किये हुए गलती को सुधार तो नहीं सकते, परंतु उस गलती को दोबारा करने से बच सकते है। कोई संभव कार्य असंभव नहीं। सजीवों का सर्वोत्तम आहार है- फल, सब्जियाँ एवं बीज और इनसे बनने वाले खाद्य-पदार्थ। अपने दुःख, चिंता को किसी को बताने या बाँटने से आपका मन हल्का हो जाता है और यह भी हो सकता है कि आपके समस्या का समाधान भी मिल जाएँ। हर दिन शुभ है, यह आप पर निर्भर है कि आप उस दिन को क्या मानते है। हिंसा से हमेशा सबका बुरा होता है। हिंसा और गुस्सा मनुष्य को मुसीबतों की ओर ले जाती है। पटाखों को इलेक्ट्रॉनिक प्रकार से बनाये जाने से वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बैटरी से चलने वाली वाहनों का निर्माण करने से वायु प्रदूषण काफी हद तक कम हो सकता है। भाषण को याद करने से अच्छा है, आप भाषण को खुद से बनाएँ, इससे आपको भाषण को भूलने की समस्या नहीं रहती है। कई पेड़ों की उम्र 1000 वर्ष से भी अधिक हो सकती है। कई बार सफलता पाने के लिए अकेले चलना पड़ता है। माता-पिता हमेशा अपने बच्चों का अच्छा चाहते है। मेकअप से भी सुंदर मनुष्य तब लगते है, जब मुस्कुराते है। जितनी बड़ी मेहनत और कोशिश होगी, उतनी बड़ी सफलता होगी। हर वक्त और हर पल को खुशी के साथ बिताने से जीवन सुखी हो जाता है। अच्छे कार्यों में सहायता करने से आपको अच्छा महसूस होता है और आपके साथ अच्छा होता है। साहित्यकार को ऐसे साहित्य की रचना करनी चाहिए, जिससे मनुष्यों को सही जानकारियाँ मिल सके। दुनिया में जादू नहीं है, जादू मनुष्य की मात्र कल्पना है। पढ़ने-लिखने से भविष्य बनता है और खेलने-कूदने से भी भविष्य बनता है। कृषि और व्यापार करना हमेशा सबके लिए खुले हुए है। साहित्य की रचना करने के लिए साहित्य पढ़ना आवश्यक है। कई बार अच्छी दुआएं कबूल हो जाती है। याद करने से अच्छा है, आप उसे पढ़ें या लिखें, इससे आपको कठिन भी नहीं लगेगा और ज्ञान और जानकारियाँ प्राप्त होंगे। जो हो गया है, उसे बदला नहीं जा सकता है। कोई मनुष्य किसी और मनुष्य की तारीफ उसके सामने करता है तो उस मनुष्य का होशला बढ़ता है और उसे अच्छा महसूस होता है। आपकी कला भी आपका भविष्य बना सकती है। अश्लील वीडियोज देखने से यह आपको अपमान की ओर ले जाएगा। अच्छे कार्यो में आपकी मेहनत और कोशिश आपको सफलता की ओर ले जाएगी। महान व्यक्तियों, वैज्ञानिकों, गणितज्ञों, कलाकारों के सफल होने का राज यह है कि वे तब तक मेहनत और कोशिश करते रहे, जब तक वे सफल न हो गए। हमें उतना ही कर्ज लेना चाहिए, जितना हम उसे वापस कर सकें। ऊँच-नीच का भेदभाव करने से आप अन्य लोगों से दूर हो जाते है। विदेशी व्यापार एक देश को दूसरे देश से जोड़े रखती है और अच्छे संबंध बनते हैं। जो हमेशा मेहनत कोशिश और अच्छे कार्य करते हैं, किस्मत हमेशा उनके साथ रहती है। किसी भी जीव जन्तु के प्राण बचाने या सहायता करने से आपके जीवन में सुख-शांति, खुशी और सुख-समृद्धि आती है। भले कार्य में सहायता करना, जीवन बचाना हंसाना, खुशिया बांटना, ज्ञान बाँटना, पेड़-पौधे उगाना आदि को अच्छे कार्य कह सकते है। जीवन में हमें कभी हार नहीं मानना चाहिए। जीव-जन्तु की बलि देना या हत्या करना पाप की प्राप्ति करना है। आप जो भी सामान अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों के मूर्तीयों, मस्जिदों, गिरजाघरों, मंदिरों... आदि में चढ़ाने जाते है, उन सामानों को आदि में न चढ़ाकर जरूरतमंद लोगों या गरीबों को दे देने से भगवान खुश होगें। अपने आपको किसी और से तुलना करने से आप उदास हो सकते है। लोग आपको कुछ भी कहें, उन्हें कहने दें सिर्फ आप अपना कार्य करते रहे, आप एक दिन जरूर कामयाब होंगे। दहेज नहीं लेने से लाखों लड़कियों की आत्महत्या और भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है। मनुष्य नाग या नागिन नहीं बन सकता है, मनुष्य का नाग या नागिन बनना मनुष्य की मात्र कल्पना है। विद्यार्थी परीक्षा में चोरी करके स्वयं के भविष्य को अंधकार में डाल रहे होते है। किसी को दुःख, कष्ट, पीडा नहीं पहुंचाने से आप जीवन को सूखी पूर्वक जी सकते हैं। झूठ बोलने से मनुष्य कई प्रकार मुसीबत में फंसते है। सपने हमें उन्हीं के आते है, जो हम अपनी आँखों से देखते है। संभव कार्य संभव है और असंभव कार्य असंभव है, हम मात्र संभव कार्य को असंभव मान लेते हैं। सजीव को जन्म एक बार, जीवन एक बार और मृत्यु एक बार मिलती है।