...

2 views

अद्भुत है हमारी भारतीय संस्कृति
हम भारतवासी है चलिए हम आप सब को अपने भारतीय संस्कृति के बारे में विचार करते हैं । सबसे पहले भारत एक ऐसा देश है जहाँ पे सब बराबर है चाहे वो रंग -रूप, धर्म, जाति , लिंग, कर्म, पद, छोटा - बड़ा सबके लिए ये नियम लागू है। दूसरा नारियाँ साड़ी, सूट पहन कर अपनी भारतीय संस्कृति का नाम रोशन कर रही हैं।
तीसरा जहाँ भगवान राम, कृष्ण, विष्णु, ब्रह्मा, शंकर , अग्नि, सूर्य, चाँद, जल, वायु, अन्न, वृक्ष, पशु - पक्षियों,देवियों, गौतम बुद्ध, महावीर , माताओं, जैसे ईश्वर की पूजा होती हो वो भारत देश है हमारा।
जहाँ नारियों का सम्मान हो तथा छोटे बच्चों को ईश्वर का रूप माना जाता हो। जहाँ प्राकृतिक कार्य करने की परंपरा चली आ रही है। जहाँ गाय को माता मानकर उनकी और उनके शौच - मूत्र की पूजा की जाती है। जहाँ तुलसी, केले , शनि के पौधे में तथा सूर्य देव को जल देते हैं। जहाँ हिन्दू संस्कृति में मांसाहारी भोजन मना है वो भारत देश हमारा है। जहाँ ऋषि मुनियों ने वेदो और धार्मिक किताबों की रचना की है वो भारत देश है हमारा।
हम कितने सौभाग्यशाली है और मुझे गर्व होता है कि मैं भारतीय हूँ