...

6 views

परवरिश के विचार
कामयाबी सिर्फ वही मायने रखती है जिसमें हर कोई खुद को विजेता महसूस करे। किसी इंसान को पराजित करके कोई इंसान वास्तविक विजेता नहीं बन सकता।
***
सफलता सिर्फ इतनी ही है कि कोई असफल न हो। अर्थात यदि आप किसी को हराकर विजेता बनने का लक्ष्य निर्धारित करते हैं तो एक न एक दिन आपको मुंह की खानी पड़ेगी।
***
इतिहास देखो या भूगोल, सहयोग और सहभागिता से ही संपूर्ण सृष्टि चल रही है। जीवन में वास्तविक सफल इंसान कभी भी किसी को हारते हुए नहीं देखना चाहता।
***
युद्ध एक मानसिक रोग है। मानसिक रूप से बीमार और पीड़ित लोग ही, शांतिप्रिय लोगों को युद्ध के लिए उकसाते हैं।
***
जीवन में सफलता की चाह किसी पद या प्रतिष्ठा की प्राप्ति मात्र तक सीमित नहीं रहता। संपूर्ण जिंदगी के सभी कर्तव्य इंसान की सफलता का इतिहास निर्मित करते हैं।
***
अपनी सोच की डोर की मजबूती देखिए, देखता कोई नहीं है फिर भी आप सबकुछ देख रहे होते हैं।
***
अन्तर्मन में चलने वाले द्वंद से आप बाहर निकलकर दुनिया को खूबसूरत होता हुआ देखना चाहते हैं तो आपको करने से ज्यादा सोचने पर बल देना होगा।
***
जीवन अनंत के संघर्ष के उपरांत मिलता है। जन्म लेने के बाद सबकुछ सहज बनाने के लिए। जन्म के उपरांत भी संघर्ष करने वाले व्यक्ति को जीवन का वास्तविक मर्म नहीं पता होता है।
***
सोच वह महाशक्ति है जो जीवन के संपूर्ण तकलीफों का निवारण कर सकती है।
***
अपनी सोच के पंख को हवा देने वाला इंसान जीवन के बेहतरीन रहस्य से जुड़कर युग निर्माण में सहायक हो सकता है।
***
सफलता की मिठास तभी मिलती है जब इसका स्वाद हर इंसान को मिलने लगे।
***
जीवन मंत्र किसी शब्द के उच्चारण मात्र से नहीं निर्मित होता। इसका जाप करने वाले लोगों को शांतिबके साथ मनन की आवश्यकता होती है।
***
अनंत तक विस्तृत अपनी सोच को जिस दिन कोई इंसान अपनी सांसों की गहराई में उतारने का प्रयास करने लगता है उसी दिन से वास्तविक जीवन यात्रा का शुभारंभ होता है।
***
सफलता का सम्पूर्ण रहस्य एक असफलता के बाद समझ आता है। असफलता मात्र इतनी है कि आप उस कार्य को अपने मन से करने का प्रयास कर रहे होते है जिसके लिए आप बने नहीं हैं।
***
हर हार के बाद एक नया निखार ही जीवन के निर्माण की सीढ़ी है।
***
हर इंसान में एक सफल इंसान अंतर्निहित है सिर्फ पहचान ही बाकी है।
***
आपकी जीवन यात्रा का प्रारंभ आपकी प्रथम सांस के साथ प्रारंभ होती है।

© Dr.parwarish