...

112 views

हमारा उत्तराखंड
सभ्यता की अनोखी पहचान यहां मिलेगी।
सीधा सा व्यवहार मीठी मुस्कान यहाँ मिलेगी।
हमारे उतराखंड में देखिये क्या नज़ारे हैं
पहाड़ आइये तो सही देव यहाँ स्वयं विराजे हैं।
झर झर झरने मन को लुभाते हैं।
लोग हिमालय से निकली गँगा के किस्से सुनाते हैं
इतने पावन धाम यहाँ बसे हैं।
जो दिन रात ईश्वर का ध्यान दिलाते हैं।
पहाड़ आइये तो सही सारे तीर्थ स्थान यहाँ मिलेंगे।
सुनहरी धूप सुनहरी छाया मिलेगी।
मेरे उतराखंड में अदभुद माया मिलेगी।
पहाड़ आइये तो सही फूलो की घाटी यहाँ मिलेगी।

कभी उत्तराखंड घूम कर भी देखिये, यहाँ प्रकृति की जो सुंदरता है वो कहीं नहीं है इसलिए जो भी यहाँ एक बार आता है वह बार बार आने के लिए मजबूर हो जाता है! क्यूंकि ये नज़ारे कहीं और नहीं है जी यहाँ मिनी स्विट्ज़रलैंड भी है यहाँ फूलों की घाटी भी है. हमारे उत्तराखंड की सुंदरता का कोई मोल नही है ये अनमोल है एक मात्र है जी!
© sangeeta ki diary