...

9 views

अच्छी सोच


यदि आपके पास विश्वास है तो आपके लिए कोई भी स्थिति कठिन नहीं होगी। सबसे ख़ास बात यह है कि प्रार्थना जीवन को सुधारने का लिए सबसे प्रमुख हथियार है। जब स्थितियां आपके बस के बाहर हों तो आप पूरी गहराई से प्रार्थना करें। वह आप पर अद्भुत प्रभाव डालेगी।
जब कोई व्यक्ति स्वयं को असहाय या ईश्वर के प्रति अति कृतज्ञ महसूस करता है तो प्रार्थना उसकी आत्मा की सच्ची पुकार बन जाती है। इसलिए लोगों को प्रार्थना का फल ज़रूर मिलता है। इसकी प्रक्रिया ही से व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो जाती है। प्रार्थना के दौरान आप यह महसूस करते हैं कि आप अकेले नहीं हैं। एक अदृश्य हाथ सहयोग के लिए हमेशा आपके साथ है। प्रार्थना भगवान से सहायता की मांग है। यह आपको शक्तिशाली बनाती है क्योंकि ईश्वर हमेशा कमज़ोर की मदद करता है।
इसीलिए उसे दीनबंधु कहा जाता है। आज ही मन में यह विचार सुदृढ़ कीजिए कि चाहे कुछ भी हो जाए, अपने इरादे पर मैं हमेशा अडिग रहूंगा। मेरे पास दिव्य सुरक्षा कवच है। जो कुछ हुआ उसे भूलकर आगे बढ़े, डरें नहीं। जीवन की संपूर्णता को खोजें। कुछ अच्छे और कुछ बुरे अनुभवों का नाम ही है जीवन। इन सबको दरकिनार करके पूर्ण आत्मविश्वास के साथ मुसकुराते हुए आगे बढें।