...

5 views

रूद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुआ।
रूद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुआ।

1. प्रजापति दक्ष अपने महल मे यज्ञ का किया था आयोजन।
पूरी राज्य के लोगों को करा-रहा था दिन-रात भोजन।

2. उसके घर आए थे सभी देवी और देवता।
परंतु अपनी बेटी और दामाद के पास नहीं भेजा था न्योता।

3.सभी देवताओं का हमारे पिता के घर हुआ है संग्रह।
यह देख माता सती भी अपने नैहर जाने के लिए शिवजी से करने लगी आग्रह।

4. शिवजी बोलें बिना बुलाए नहीं जाना चाहिए किसी के भी द्वार।
तुम्हारे पिता हमें नहीं बुलाए हैं इसका मतलब वह कर दिए हैं हमारे रिश्ते का संघार।।

5. माता सती बार-बार कर रही थी अपने पिता के घर जाने के लिए पुकार।
अपने पत्नी के जिद्द के आगे शिव जी गए हार।

6.तब भगवान शिव दिए माता सती को अनुमति।
नंदी को साथ लेकर दक्ष के द्वार पहुंची माता सती।।

7. सती को देखकर क्रोध में आ गया दक्ष।
अपनी ही बेटी दामाद हो गया था विपक्ष।

8 सती के सामने ही दक्ष करने लगा शिव जी का अपमान।
सती को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने हवन कुंड में कूद कर त्याग दी अपनी प्राण।।

9. यह देखकर भगवान शिव को दक्ष पे आया बहुत ज्यादा गुस्सा।
और उन्होंने वीरभद्र से बोले जा कर खत्म कर दो दक्ष का किस्सा।।

10. तब शिवजी सती का देह लेकर अंतरिक्ष में करने लगे गमन।
शिवजी को शांत करने के लिए सभी देवी देवता करने लगे विष्णु जी को नमन।।

11. तब विष्णु जी के सुदर्शन चक्र से कई हिस्सों में विभाजित हो गई मां सती।
तब सती के याद में शिवजी का आंसू टपका और उसे आंसू से रुद्राक्ष की हुई उत्पत्ति।।


ॐ नमः शिवाय ।

© All Rights Reserved