...

4 views

सच्ची मोहब्बत!💕
आज वो बहोत ख़ुश थी और हो भी क्यों न उसकी एंगेजमेंट जो थीं वो भी उसके साथ जिसे उसके दिल ने चाहा था! एक खूबसूरत सी लड़की साक्षी, खूबसूरत काली आंखें लंबे घने बाल, गुलाब के पंखुड़ियों जैसे गुलाबी होंठ! कुछ ऐसी ही थी साक्षी बेहद ख़ूबसूरत और फिजाओं की तरह चंचल! साक्षी ख़ुद ही ड्राइव करके एंगेजमेंट लोकेशन की तरफ़ बढ़ चुकी थीं जहां सब उसका इतंजार कर रहे होते हैं!


साक्षी की मंगनी फैमस इंडस्ट्रियल अभय शर्मा के साथ तय की गई थी! दोनों को एक दूसरे से कुछ ही मुलाकातों में प्यार हो गया था ! साक्षी खूबसूरत ही इतनी थी की किसी को भी हो जाएं! अभय के साथ भी वही हुआ! और अभय भी बिल्कुल साक्षी के ड्रीम बॉय की तरह था जैसे उसने चाहा था! हैंडसम चेहरा, लंबा कद, परफेक्ट बॉडी एंड सक्सेसफुल पर्सन!


शाम का समय हो गया था और साक्षी बहोत लेट हो चुकी थी! हड़बड़ी में ड्रायविंग करने की वजह से साक्षी की कार पेड़ से टकरा गई जिसमें साक्षी को तो कोई नुक़सान नहीं हुआ लेकीन कार पूरी तरह से डैमेज हो गया था! साक्षी जल्दी से कार से बाहर निकली और रोड पर खड़ी होकर हेल्प मांगने लगी! रास्ता सुनसान और शॉर्ट कट होने की वजह से वहां कोई गाड़ी साक्षी को नहीं मिली! साक्षी ने ये रास्ता इसीलिए लिया किया था ताकि उसे और देर न हों अपने प्यार तक पहुंचने में!


अभय लगातर साक्षी को कॉल किए जा रहा था! पर उसका फ़ोन डैड होने की वज़ह से लगा नहीं! जहां साक्षी खड़ी थी वहीं से एक जीप गुजरी! साक्षी ने पहले हाथ से इशारा करके रोकना चाहा पर वो समझ गई थी इन लोगों ने पी रखीं है! इसीलिए साक्षी ने कोई हेल्प न लेना ही ठीक समझा!


उन में से एक लड़के की गंदी नज़र साक्षी पर पड़ी और अपने दोस्त को जीप रोकने को कहा! उस जीप में चार लड़के थे जिन्होंने हद से ज्यादा ड्रिंक की हुई थी! उन लोगों ने जबर्दस्ती साक्षी को अपने जीप में बैठाया! साक्षी की चींख आवाज़ वहां पर किसी ने नहीं सुनी और शायद कोई सुनता भी कैसे वो रास्ता बहोत सुनसान और खतरनाक जो था! जगह जगह पर वहां इतने गड्ढे बने हुए थे की नए लोग उस रास्ते से जाएं तो उनका एक्सिडेंट पक्का था पर साक्षी यहीं की रहने वाली थी उसे पता था इस रास्ते के बारे में पर वो ये नहीं जानती थीं की उसके साथ ये सब हो जायेगा!


उन लड़कों ने साक्षी के साथ अपनी जिस्मानी जरूरतें पूरी करके उसे उसी सड़क पर फेंक दिया! उन चारों लड़को ने अपनी हैवानियत इस क़दर दिखाई की किसी लड़की का बच पाना मुश्किल था! पर साक्षी की सांसे चल रही थी पर बहोत धीमे!


रवि वर्मा पेशे से एक डॉक्टर है! एक चार्मिंग यंग मैन जो भी लड़की उसे देखती थी वो भी उसकी दीवानी हो जाया करती थी !वो भी अपने दोस्त की वैडिंग पार्टी में जा रहा था! जब रवि की नज़र साक्षी पर पड़ी तो उसने दो मिनिट के लिए अपनी आँखें बंद कर ली शायद उससे देखा नहीं गया था साक्षी की हालत! पर फिर भी था तो वो एक डॉक्टर! इंसान की जान बचाना उसका पहला फर्ज़ था! रवि अपनी कार से उतरता है और अपना जैकेट उतार कर साक्षी के...