...

11 views

ज़िंदगी का गलत अनुभव
#WritcoStoryPrompt112
अक्सर ऐसा होता है।हम सबके साथ की जैसा भी हम अनुभव कर रहे होते हैं।या सोच रहे होते हैं वैसा कुछ भी हमारी उपेक्षा के अनुरूप नहीं होता है। एक बार की बात है। हमने भी एक फैसला लिया। की हम एक अच्छी सी जगह में ज़मीन खरीद लेते हैं।जब पैसे होंगे तो उस ज़मीन पर मकान बना लेंगे। अगर मकान ना भी बना पाए तो ज़मीन तो है ही।आगे उसकी कीमत बढ़ती ही रहेगी। फिर जो हमने फैसला किया था।उस फैसले के मुताबिक हम जगह ढूंढने लगे।इतनी जानकारी तो हमें भी नहीं थी।कि ज़मीन खरीदते समय क्या कुछ देखना पड़ता है। जिस प्रॉपर्टी डीलर से हमने वह ज़मीन खरीदी उस प्रॉपर्टी डीलर ने हमारे साथ धोखा किया।उसने हमारा उस ज़मीन के साथ सौदा करवा दिया।जिस ज़मीन के ऊपर से हाई वोल्टेज की तार जा रही थी।
क्योंकि जब हम वो ज़मीन देखने गए तो वो शाम का समय था।हमने भी इतना ध्यान नहीं दिया।की ज़मीन के ऊपर से हाई वोल्टेज तार जा रही थी। हमें भी उसका पता तब चलता है। जब हम ज़मीन का सौदा कर चुके होते हैं। अब हम भी उस ज़मीन को बेचकर और ज़मीन से छुटकारा पाना चाहते थे।पर उस ज़मीन का कोई भी ग्राहक नहीं मिल रहा था। जो उस ज़मीन को खरीद सके।बहुत समय बाद फिर एक ऐसा दिन आता है। हम उस ज़मीन को बेचने में सफल हो जाते हैं।
हमारी ज़िंदगी का वह सबसे गलत अनुभव था जब हमने उस ज़मीन को खरीदने की सोची। हमने जो भी सोचा था।वह हमारी उपेक्षा के अनुरूप बिल्कुल भी नहीं हुआ और हम कभी भी संतुष्ट नहीं हुए। उल्टा हम परेशान हो गए थे।आज अब उस बारे में सोचती हूॅं। तो लगता है कि जिंदगी का वह अनुभव तुम्हारा कितना गलत था। वह अनुभव हमें कभी भी संतुष्टि नहीं दे पाया।