...

8 views

परेशान हो?

एक चीज बहुत आम हो गई है और वो है
अपनी जिंदगी से परेशान होना।
यहां हर कोई परेशान दिखता है।
हर किसी को दूसरों की जिंदगी अच्छी और अपनी बुरी लगती है।
लोग अपनी जिंदगी से पलायन करने के तरीके ढूंढ रहे है।
और इसमें कोई बुराई नही है।
आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करने वाले कामों से हट कर कुछ भी करिए अच्छा लगेगा।
ये अच्छा लगना बस थोड़ी देर का हो सकता है।
वैसे भी कोई भी अहसास हमेशा नही रहता है और यही सत्य है।
बात ये है की हम खुद को तैयार नहीं करते इस बात के लिए की कुछ भी हमेशा नही रहेगा।
वक्त हालत और लोग बदलते रहते हैं।
और हम भाग रहे हैं स्थायित्व की तरफ और सारे दुखों को यही कारण है।
हम बदलवा को अपनाना सीखना होगा।
जीना सीखना होगा।
और ये जरूरी है।
सही तरीके से जीना सीखना ही जीना है असल मायने में।

© life🧬