...

7 views

मिस रॉन्ग नंबर - 6
#रॉन्गनंबर

~~~~ पार्ट 6 ~~~~

(जीत फोन आए लड़की की मदद के लिए निकलता है~~~~)

आखरी पल~~~~

सुबह की तेज गरम सूर्य की किरणे जब चेहरे पर चुभने लगी तब जाकर जीत की नींद टूटी... ! कितना बजा ??? अरे.... दिमाग ने एक झन्न सा एहसास करवाया....! वो लड़की...??? जीत एक तेज झटके के साथ उठ बैठा ।

अब आगे~~~~

ओह्ह्ह.... ये अब भी सो रही है ।
अब उसकी सांसे बिल्कुल नॉर्मल इंसान की तरह चल रही थी....!
अरे... ये तो खर्राटे भी भर रही है.... उसे हंसी आई.... ! बेचारी....! ना जाने कितना श्रम हुआ होगा उसे....! कोई बात नही... मतलब....! अब ये सारे खतरों से बाहर है । जल्दी ही जग भी जायेगी, अर्थात मुझे डॉक्टर तुरंत बुलाने की जरूरत नहीं...! जब जग जाएं तब बाकी का निर्णय ले सकते है ।
उसने घड़ी देखी.....! हे भगवान.... दस बज गए है ???
जीत झटपट उठ कर फ्रेश हुआ और बढ़िया कड़क अदरक वाली चाय बनाई... हां... दिमाग को ताजगी की जरूरत है ।
चाय लेकर जैसेहि जीत बाहर हॉल में आया उसके पैरों तले जमीन खिसक गई...!
अरे ये क्या ???? लड़की गायब....!
यार... मैंने उसे छुआ था... मतलब उसको शरीर है... मतलब था... मतलब... ओफ्फो... जो भी है.... उसने दरवाजा चेक किया.... हां ताला तो मैने अभी तक खोला ही नही...! ये यहां ऐसे का ऐसा ही है...! और इसे शरीर है तो कहां से गायब हो सकती है ???
खिड़कियों को जालियां लगी है...! दरवाजे पर ताला...! बाहर जाने का इकलौता दरवाजा है....! फिर इसे जमीन खा गई या आसमान निगल गया ????
ये क्या हो रहा है मेरे साथ ??? क्या कल जो कुछ भी हुआ सपना था, या मेरे मन का भ्रम है????.... नहीं यार..... ऐसा होता तो अभी... बिलकुल अभी जगने के बाद भी तो देखा था उसे....! क्या बला है यह... कहीं कोई चुड़ैल तो नहीं ????
खूबसूरत चुड़ैल ????

( क्रमशः ~~~~ )

(आगे की कहानी की प्रतीक्षा करिए... अगले अंक में हम फिर जल्द ही मिलेंगे आगे क्या हुआ जानने के लिए...)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
© Devideep3612