...

14 views

गुन्हा है लड़की होना
एक राज नाम का लड़का एक रिया नाम की लड़की को खूब पसंद करता था वो लड़की जहा जाती उसका पीछा करता था.. एक दिन उस लड़की को पता चल गया की कोई लड़का उसका पीछा करता है रोज.. उसको बहुत डर लगा उसने ये बात घर वालों को बताई.. घर वाले बोले बेटी वहाँ से मत जाया कर रात होने से पहले घर आ जाया कर.. घर वाले रिया को ही समझा रहे.. रिया भी क्या करती उसने भी निकाल कम कर दिया घर से...
राज भी उसको देखते रहता.. कभी तो आयेगी...
एक दिन उसको रिया अकेले दिखा गयी.. वो रिया के पास गया और उसको अपने दिल की बात बोल दी की मै आपको प्यार करता हूँ बहुत..
रिया बोली मैं आपको जानती नही.. आप हो कौन मैं कोई प्यार नहीं करती आपसे...
राज उसको परेशान करने लगा रिया उसको धका देकर भाग गई...
घर पर सब को बताया घर वालो ने बोल कल से रिया का कही भी आना जाना बंद...
रिया बोली आप लोग मुझे क्यो सजा दे रहे हो...
सजा उसे दो जो मुझे परेशान कर रहा है...
मुझे नही... रिया रोती रोती अपने कमरे मे गई...
फ़िर उसने सोच जब अपने ही साथ नहीं दे रहे तो मेरी मदद कौन करेगा...

ऐसे ही लाखों लड़किया कभी कुछ कर नही पाती.. क्योंकि उनको घर से ही मदद नही मिलती उसको की अपने सपनो को छोड़ना पड़ता है

© संगीता बिष्ट नेगी