...

81 views

The online accident (part-2)
..... रिया के घर से वापस आने के बाद श्रुति ने सोचा कि उसे भी इस तरह सोशल मीडिया पर अपडेट रहना चाहिए। जिससे कि वो अपने सभी दोस्तो के साथ बाते कर सके दूसरी तरफ श्रुति को पेंटिंग का बहुत भी शौक था। उसने सुना भी था। कि दुनिया के सभी पॉपुलर पेंटर्स अपनी पेंटिंग को सोशल मीडिया पर भी अपडेट करते है। यह सोचकर उसने भी friends app का यूज करना चालू कर दिया। उसने अपनी बनाई हुई काफी पेंटिंग्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी शुरू करती दि। जिसका उसे काफी अच्छा व्यू मिलने लगा । लोग उसकी पेंटिंग्स को पसंद करते थे। जिससे श्रुति का उत्साह बड़ने लगा। कुछ समय बाद श्रुति की मुलाकात आरव नाम के एक लड़के से हुई। जो friendsapp पर ही था। जब श्रुति ने उसकी पोस्ट देखी तो उसने देखा कि आरव भी एक painter है। और वो बहुत अच्छी पेंटिंग्स बनाता है। तो श्रुति ने आरव से बात करनी शुरू कर दी ।इस तरह दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। एक दिन आरव ने श्रुति को अपनी एक पेंटिंग send की । और उसने श्रुति से कहा। कि देखना ये पेंटिंग्स एक दिन कैलिफोर्निया के म्यूजियम में लगेगी। श्रुति यह सुनकर हंसी उसने काहा कि पेंटिंग तो अच्छी है पर इतनी भी नहीं की कैलिफोर्निया के म्यूजियम में लगे। फिर दोनों हसने लगे।
इसी तरह दिन बीतते जा रहे थे।एक दिन श्रुति ने आरव को मेसेज किया।लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। श्रुति को लगा शायद आरव को कुछ काम होगा।लेकिन काफी दिनों बाद भी उसने श्रुति के मेसेज का कोई जवाब नहीं दिया।।और अब तो उसकी पेंटिंग्स भी पोस्ट होनी बंद हो चुकी थी।श्रुति को थोड़ी टेंशन हुई लेकिन वो आरव को सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानती थी इसलिए वो कुछ नहीं कर सकती।सिवाए इंतजार करने के। इसी तरह लगभग 6-7 महीने हो गए।अब श्रुति के विकेशनंस भी खतम ही गए थे।और वो अपनी लाइफ में बिजी हो गई और आरव को लगभग भूल सा गई थी। तभी एक दिन श्रुति के friendsapp पर एक अनजान व्यक्ति का मेसेज आया उसने खुद को आरव का दोस्त बताया और कहा की आरव का एक कार ऐक्सिडेंट हो गया था काफी दिनों पहले। और अब वो इस दुनिया में नहीं।है तो मैने सोचा कि उसके सभी सोशल मीडिया के friends को भी बता दू। श्रुति को अपने कानो पर विश्वाश नहीं हो रहा था। उसने उस अनजान व्यक्ति को कहा की में कैसे मान लूं आप सच कह रहे हो।तो उसने श्रुति को आरव के ऐक्सिडेंट की कुछ फोटो और न्यूज क्लिप भेजी। तब श्रुति को यकीन हुआ की वह सच कह रहा था। श्रुति। बहुत दुःखी हो गई और रोने लगी। उसने इक अच्छा दोस्त खो दिया था।जिससे ना वो कभी मिली और ना ही कभी मिल पाएगी। वो आरव की पेंटिंग्स को देखने लगी जो उसने श्रुति को भेजी थी । उसेआरव की वह बात याद गई जब उसने कहा था। कि" देखना यह पेंटिंग इक दिन कैलिफोर्निया के म्यूजियम में लगेगी"। श्रुति मन ही मन सोच रही थी कि आज उसके साथ यह बहुत अजीब सा online accident हुआ है जो उसने कभी सोचा भी नहीं था।।।
© #mysterious🤫#curious🤔