...

10 views

अजनबी ❤
एक पल के लिए धड़कन रुक सी गई। बार बार मुड़ के देखना चाहा के कही वो ही तो नहीं।
पर हिम्मत नही हुई। दिल और दिमाग की जंग मे आखिर दिल जीत गया। और मूड के देख ही लिया।

कभी कभी रिश्ते नहीं रेहते पर उनके निशान जिंदगी भर के लिए रेह जाते है।
आँखे तब भी मिली थी, आँखे आज भी मिली उनसे।
मुस्कुराहट दोनों के लबो पे थी। शिकायते दोनों की नज़र मे थी। पर आज नमी भी थी।

कुछ लोग कुछ रिश्ते मुकम्मल नहीं हो पाते जिंदगी के सफर मे। पर जिंदगी रुकती नही किसी के लिए।

बस कुछ हसीन लम्हों और यादों के सहारे चलती रहती है। कुछ अपने अजनबी बन जाते है, और कोई अजनबी अपना सा लगने लगता है। महोब्बत मे कहाँ कुछ सोच समझ के किया जाता है। ये वो दुआ है जो बंध आँखों से की जाती है ❤

महोब्बत जिंदाबाद ❤
© All Rights Reserved