...

6 views

#संविधान_दिवस📖
#संविधान_दिवस
“भारत का संविधान अपनाने के उपलक्ष्य में हमारे देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस को मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।
भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने और उसे अंतिम रूप देने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे।जिसके लिए 11 सत्र आयोजित किए गए।भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है जो तत्त्वों और मूल भावना के नजरिए से अद्वितीय है। भारतीय संविधान(2023) में कुल 1,45,000 शब्द हैं, जो कि पूरे विश्व में सबसे लंबा अपनाया गया संविधान है।मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद (22 भागों में विभाजित) और आठ अनुसूचियां थीं, लेकिन विभिन्न संशोधनों के परिणामस्वरूप वर्तमान में इसमें कुल 470 अनुच्छेद (25 भागों में विभाजित) और 12 अनुसूचियां हैं। इसके साथ ही इसमें पांच परिशिष्ट भी जोड़े गए हैं, जो पहले नहीं थे।
संविधान के तीसरे भाग में छह मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है। वस्तुतः मौलिक अधिकार का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक लोकतंत्र की भावना को प्रोत्साहन देना है। यह एक प्रकार से कार्यपालिका और विधायिका के मनमाने कानूनों पर निरोधक की तरह कार्य करता है। मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में इन्हें न्यायालय के माध्यम से लागू किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय संविधान की धर्मनिरपेक्षता को भी इसकी प्रमुख विशेषता माना जाता है। धर्मनिरपेक्ष होने के कारण भारत में किसी एक धर्म को विशेष मान्यता नहीं दी गई है।

भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। संविधान सभा की कुल संख्या 389 होनी थी। नवंबर 1946 में कैबिनेट मिशन योजना द्वारा बनाई गई योजना के तहत संविधान सभा का गठन किया गया था। 3 जून, 1947 को माउंटबेटन योजना की स्वीकृति के बाद , देश के विभाजन के लिए मुस्लिम लीग के सदस्य (पाकिस्तान में शामिल क्षेत्रों से) भारत के लिए संविधान सभा से हट गए।

* संविधान की मूल प्रति पर श्रीराम का स्केच है।
* संविधान में अनुच्छेद 1 में कहा गया है कि इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ होगा। भारत का क्षेत्र इसमें शामिल होगा: राज्यों के क्षेत्र, केंद्रशासित प्रदेश और भविष्य में प्राप्त किए जा सकने वाले क्षेत्र।
*भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने और उसे अंतिम रूप देने में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे।
* "बीआर अंबेडकर" भारतीय संविधान के जनक थे।लेकिन हमारा संविधान अपने हाथों से लिखा था- "प्रेम बिहारी नारायण रायजादा" ने।


NOTE :- भारत का संविधान वर्तमान में कहीं-कहीं इसमें कुल अलग-अलग अनुच्छेद, शब्दो की संख्या बताते हैं,जो कि ज्यादा अंतर नहीं है।मूल रूप से भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद (22 भागों में विभाजित) और आठ अनुसूचियां थीं।

{ इस लेख में कुछ त्रुटियां हो तो अवश्य बताएं आप और हमारे साझा करने से ही जानकारी बढ़ती है और सुधार की जाती है।}🙏

#संविधान_दिवस📖
© SunitaShaw