...

10 views

मिट्टी के घर
मैंने देखें हैं मिट्टी के घर,
आज एक भी नहीं बचे गांव में भी और अब वर्कशॉप करनी पड़ेगी सीखने के लिए की कैसे बनाते हैं मिट्टी के घर।
ये चीज गवाह है इस बात का की हमारे पास सब कुछ पहले से बहुत अच्छा था पर अपने अच्छे को अच्छा ना समझना और दूसरे की चीजों से ज्यादा आकर्षित होने का नतीजा क्या होता है।
आज भी गांव में ac, लगाना अपने आप में शर्म की बात होनी चाहिए पर ऐसा नहीं है,अब जिसके घर में जितने ac वो लोग उतने ज्यादा इज्जत के हकदार हैं।

एक और चीज बहुत आम होने लगी है, लोग पहाड़ों में रहने को घर ढूंढ रहे हैं और नतीजा पहाड़ों को भी वैसा बना दिया।

मैं सुनती हूं किस्से की कालका में अभी कुछ साल पहले तक गर्मी ऐसी नही होती थी। कभी जरूरत नहीं पड़ी एसी,कूलर की पर बस सबके यहां लगा हुआ है।यहां भी अब गर्मी चरम पर है।

इस साल शिमला में बर्फ नहीं पड़ी, जैसी पड़ती थी।
फिर गर्मी का मौसम हो या फिर सर्दी का बार बरसात ही होती रही, नतीजतन बुरांश नहीं खिले।

ये जो भयंकर परिवर्तन दिख रहा है अपने वातावरण में ये हम इंसानों की देन है।



© life🧬