...

8 views

परफेक्शन के पीछे मत भागिए।
आज की सबसे बड़ी चुनौती है कि हम किसी भी हाल में खुश नहीं हैं।

आज के दौर में, परफेक्शन का भूत हम पर इतना हावी हो गया है कि हमें लगता है की सब कुछ हमारे हिसाब से बिलकुर परफेक्ट होना चहिए, लेकिन यह पूर्णतया संभव ही नहीं है। हमेशा कुछ न कुछ ऐसा रह ही जाता है जो परफेक्ट नहीं हो सकता।

अगर आपको खुश रहना है, तो जिंदगी में आपको अपनी कमियों को स्वीकार करना पड़ेगा। जो जैसा है उसे वैसे ही स्वीकार करना पड़ेगा।

क्योंकि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हमेशा परफेक्ट नही हो सकती। आपके रिश्ते कभी परफेक्ट नहीं हों सकते क्योंकि लोग ही परफेक्ट नहीं हैं। जीवन में इतनी विभिन्नताएं हैं कि आप खुद भी परफेक्ट नही हो सकते। जिंदगी की किसी न किसी मोड़ पर कुछ न कुछ कामियां रह ही जाएंगी।

आपके ऑफिस या आपके घर में कुछ न कुछ कमियां या परेशानियां हमेशा रहेंगी या सुधार करने की आवश्यकता होगी। यह जीवन का एक बहुत बड़ा सत्य है।

अगर आप हमेशा परफेक्शन के पीछे लगे रहेगें तो आप जीवन में कभी संतुष्ट नही हो सकते हैं, क्योंकि ऐसा कभी नहीं होगा जब सब कुछ परफेक्ट हो जायेगा।

इसलिए, परफेक्शन का पीछा करने के बजाय, चीजों को जितना हो सके उतना अच्छा बनाने का प्रयत्न करिए, अगर अभी अच्छा नही हो पा रहा है तो सही समय का इंतजार करिए।

आपको बेहतर बनने की कोशिश बंद नहीं करनी है, बस अपने काम और उपलब्धियों के लिए एक वास्तविक लक्ष्य निर्धारित करना है। जिसे आप वास्तव मे पूरा कर सकते हैं।

जिंदगी के हिस्से के रूप में कमियों को स्वीकार कीजिए, खुश रहिए और एक ऐसी दुनिया में रहना सीखिए जो उतनी महान नहीं है जितना आप सोंच रहें हैं।

© Vineet