...

10 views

आज आपने अपने लिए क्या किया?
आज है 28 दिसंबर 2021 !

कुछ लोग कहेंगे कि इसमें कौन सी बहुत बड़ी बात है...यह तो मामूली तारिख है...

पर क्या आपने आज सोचा कि आपने आज क्या किया?
क्या पाया?
क्या खोया?
क्या सीखा?

नहीं? तो सोचिए सिर्फ एक घंटा... खुद के लिए!
ये ना सोचे कि किसने क्या आलोचना की...
क्यों?
क्योंकि मेरी मुलाकात काफी ऐसे लोगों से हुई है जो बिल्कुल खुश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ दूसरों के बारे में सोचा खुद के बारे में नहीं...
हमेशा सोचा कि 'दुनिया क्या कहेगी?' और इसी में उम्र निकल गयी।

याद रखियेगा —

• अगर दुनिया के बारे में सिर्फ सोचेंगे तो खुश नहीं रह पाएंगे।

• सिर्फ अपने बारे में भी ना सोचे।

• हमेशा दुनिया और अपने दोनों के बारे में सोचे।

"आलोचनाएँ अक्सर उन्हीं की होती है जो कुछ नया और बेहतर करते हैं"

सोचना मत भूलिएगा कि आज आपने क्या किया....


© @Aayushi_Yadav_Quoter



#hindi #motivation #inspirational #selflove #selfbelieve #self #writco #writcoapp #selfmotivation #selfcare