...

33 views

कॉलेज के दिन और उसकी खुशबू
आशीष कॉलेज के एक गलियारे में बैठा अपनी किताबों के पन्ने पलट रहा था।

बहुत ही ज्यादा डर में था कि अगर इस बार पेपर में कुछ नहीं किया तो जरूर फेल हो जाएगा।

अचानक हवा चलने लगी, और एक भिनी सी खुशबू ने उसका ध्यान खींचा।

दो मिनट के लिए के लिए तो जैसे वह अलग ही फूलों भरी दुनिया में खो गया हो।।

उसने पलट के देखा तो कुछ लड़कियां जाती हुई दिखी,, उनमें से वो कौन थी उसकी खुशबू कैसे पता करता।

आशीष ने अपने पेपर की तरफ ध्यान दिया।
अब आए दिन वह वही खुशबू महसूस तो करता लेकिन उसे देख ना पाता।

ये तड़प इतनी बढ़ गई थी कि अब रहना मुश्किल था।।

आखिर कॉलेज फेस्टिवल में वही खुशबू उसे फिर महसूस हुई।

और वह फिर उसके पीछे निकल गया, ठान लिया था कि आज में अपनी खुशबू से मिलकर ही रहूंगा, मोहब्बत का इजहार करके ही रहूंगा।

आखिर मोहब्बत रंग लाई। उसकी खुशबू उसके सामने खड़ी थी।।

जिसे महसूस करके वह दुनिया भूल जाया करता था ।।

© Mγѕτєяιουѕ ᴡʀɪᴛᴇR✍️
@Ashishsingh #Ashishsingh #mysteriouswriter