...

19 views

राष्ट्रीय एकता
भारत की बात करते ही याद आती हैं कई भाषाए ,कई सभ्यताए, कई संस्कृतियाँ....
भारत बना ही विविधताओं से है। विविधताए को भारत की पहचान हैं ,
विविधताए जो भारत को भारत बनाती हैं।
लेकिन यही विविधताए राष्ट्रीय एकता में बाधा भी उत्पन्न करती हैं।
ये विविधता बाँटती हैं हमें
कभी जाति के नाम पर मणिपुर जैसी घटनाए करवाती हैं
तो कभी धर्म के नाम पर हरियाणा जैसे दंगे...
कभी भाषा के नाम पर तुक्ष बताती है,
तो कभी क्षेत्र के नाम पर जाहिल...
कभी की सुंदरता से तो कभी मन के द्वेष से...
क्षीड -क्षीड कर देती है राष्ट्र की भावना को।

राष्ट्र एकता एक ऐसा विषय जो चिंतनीय है।
अगर प्रयास किया जाए तो हम इन विविधताओ को दूर कर सके तो राष्ट्र एकता को गति प्रदान होंगी।

आप सभी को कल 31 oct. राष्ट्रीय एकता दिवस और देश को एक धागे में पुरोने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती की हार्दिक शुभकामनायें 🙏


© श्वेता श्रीवास