...

2 views

the warrior /ep:-01 मास्क वाली लड़की
आयने  के सामने बेठी एक लड़की आँखों मे आँसू  लिए अपने बालों को नियार रही थी , और अकेले मे बेठे युही कुछ सोच रही होती है | फिर अचानक उसे क्या हो जाता है पता नहीं झट से उटके वहाँ  से चली जाती है जैसे वह  जो सोच रही थी उसे करने का समय आ गया हो |

दूसरी ओर राज अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा होता है  उतने मे कोई मास्क लगाए हुए वहाँ एक  लड़की आती है और गन को राज पे तान देती है | राज कुछ समज पाता उसे पहले ही उसके हाथों से मारा जाता है , और राज की गर्लफ्रेंड कुछ react कर पाती उससे पहले वह मास्क वाली लड़की उसे एक बॉक्स थमा के वहाँ से चली जाती है | उस के जाने के बाद भी डर के मारे उसने वह बॉक्स खोला ही नहीं  |

 एक ओर वह  आयने वाली लड़की किसी कमरे मे पंखे  मे लटके रस्सी को निहार थे हुए रो रही होती है जैसे उस रस्सी को देख उसे किसी की याद आरही हो | उस रस्सी को वह  पक्कड़ ने वाली होती है की उतने मे आरुसी आती है और घबराते हुए बोलती है "ये .. ये क्या करने जा रही हो अनु " अनु उसे देख टेबल से नीचे उतरते हुए बोलती है "कुछ नहीं बस इसे देख मिनाक्षी  की याद आगई ,दो दिन हो गए है उसे आत्महत्या करके " बोलते बोलते ही उसके आँखों से पानी आने लगता है "समालों अनु और" यार  अब  तक इस रस्सी को यहाँ  क्यू  रखा है , हटाव इसे अब तो "  रस्सी को देख डरते हुए आरुसी  ने उसे पूछा | "नहीं ये रस्सी तब तक नहीं हटेगा जब तक मेरी बहन के कातिलों को सजा नहीं मिलती, उन सब के बजेसे मेरी बहन ने आत्महत्या किया अब मैं उने नहीं छोड़ूँगी "गुस्सा से अनु ने आरुसी से कहा | "वह सब तो ठीक है, पर तुम्हें ऐसा  क्यू लगता है की किसी के बजे से उसने आत्महत्या किया होगा , और कुछ वजह भी तो हो सकती है |" उसे शांत करते हुए आरुसी ने अनु से कहा |

अनु अलमारी से एक डायरी निकालके उसे गले से लगाती है |"ये उसकी डायरी है कल मैंने इसे पढ़ा ,इसे पढ़ने पे मुझे पता चला कि मेरी बहन किन चीजों से गुजर रही थी ,और किसी को बता नहीं प रही थी |"  डायरी दिखाते हुए आरुसी को अनु  ने बताया |

आरुसी डायरी देखते हुए अनु से बोलती है "इसके मदत से तो पोलीस उनको पखड़ लेगी चलो हमे उनके पास जाना चाहिए "|

"नहीं , उनके पास जाके कोई फायदा नहीं है ,वह लड़के बहुत अमिर है और ऊपर से वह पोलिस वाले उनसे मिले हुए है  इसलिए मेरे बहन के केस को बिना कुछ किए ऊनों ने ये बोलके बंद कर दिया  कि कोई ठोस सबूथ  नहीं है कि उसने आत्महत्या किसी के दबाव मे आके किया है  "  उदास होते हुए अनु उसे कहा  |

अनु को इस हालथ मे देख आरुसी मन मे बोलती है "मुझे इसे कही बहार लेके जाना चाहिए , खुली हवा मे सायद्ध कुछ देर के लिए उसे भूल जाए " अनु उस डायरी को देखते हुए कुछ सोच रही होती है ,कि उतने मे  उस डायरी को अनु से लेके अलमारी मे रखते हुए आरुसी उसे बोलती है  "चलो अनु कही बहार  चलते है तुम्हें खुली हवा मे थोड़ा अच्छा लगेगा ,वरना युही रोते रहेने से कुछ और तो नहीं मिलेगा शिवाये तुम्हारे तबीयत खराभ होने के अलावा |" अनु उसके तरफह देखते हुए हाँ मे सर हिलाती है |

अनु फ्रेश होके आरुसी के साथ कमरे से बहार निकलती  है  और हाँल  मे टीवी चालू रहता है जिसे उसने कमरे मे जाने से पहले चालू किया था  | जैसे ही वह टीवी बंद करने जा रही होती है उतने मे राज और वह मास्क वाली लड़की  की  न्यूज आना चालू होती है उसे देख अनु को एक अलग ही खुशी मिलती है  उसे देख आरुसी उसे पूछती है "क्या हुया अनु इस न्यूज को देखके इतना खुश  क्यू हो रही हो तुम " उसे गले से लगते हुए अनु आरुसी से बोलती है "ये उनका ही एक साथी था इसके बारे मे भी मिनाक्षी ने अपने डायरी मे लिखा था ,पर इसे मारा किसने ??" उसका पीठ सहेलाते हुए आरुसी उसे बोलती है "जिसने भी मारा हो  अच्छा हुआ न उसे सजा मिलगई वैसे कुछ होगा उस मास्क वाली लड़की के साथ भी दुसमानी |"

"hmm वह तो है, वैसे वह नहीं मारती तो मैं उसे मार ने वाली थी " अनु को अच्छा फ़ील करने के लिए आरुसी ने अनु से कहा | "तुम उसे मारती haahaa .. (हस्ते हुए )तुम एक कोक्करच और मक्खी को नहीं मार पाते और तुम उसे मारते |" दोनों हस्ते हुए वहाँ से बहार चले जाते है |

शाम का समय था अंधेरे से कमरे मे टीवी पे राज और उस मास्क वाली लड़की की न्यूज यहाँ पे भी चल रही होती है और उसके सामने chair पे वह मास्क वाली लड़की पैर पे पैर डाल के जूस पीते हुए न्यूज को देखके  एक डेविल सी स्माइल देरी होती है |उसके स्माइल को देख के ऐसा लग रहा था जैसे उसका प्लान काम कर रहा हो | 

"कोई न कोई किसी न किसी के लाइफ का बुरा इंसान होते ही है, सायद्ध मैं आपके लाइफ का बुरा इंसान हूँ ,या तो मेरे लाइफ के  बुरा इंसान आप मे से कोई हो, पर  इंसान किसी के लिए बुरा हो ये जरूरी थोड़ी न है  सायद्ध किसी और का भला करने के चक्रर मे वह आपके लाइफ का बुरा इंसान बन गया हो , होने के लिए कुछ भी हो सकता है" आयने के पास जाके चेहरे से मास्क हटाते हुए वह मास्क वाली लड़की अपने लिए बोलती है | मास्क चेहरे से हटाने के  बाद , आयने को देख वह लड़की अपने आप से बात करने लगती है "हाए ! ये क्या हाल हो गया है आरुसी तेरे चहरे का इस मास्क के बज से , कोई नहीं ये भी सह  लेगे " मास्क को हाथ मे लेके उसे देख कुछ सोच रही होती है की उतने मे उसको अनु का फोन आता है | फोन उठाते हुए मास्क को साइड मे रख के वह उस कमरे से बहार निकाल जाती है |

आरुसी ने राज को क्यू मारा होगा ?क्या उसकी भी उनसे दुसमानी है ?या वह अपने दोस्त के बहन का बदला लेना चाहती है ?या इसमे भी कुछ गहरा राज चुफा हुआ है आई ये देखते है अगले चैप्टर में ..........  



© VINIT KUDDOR