...

9 views

zindagi
आज ज़िंदगी की एक कहानी लिखती हूं।
बड़ी है नादान इसे सुहानी लिखती हूं। कभी इतराती और कभी बलखाती लिखती हूं। हर फर्द पर ये राज करे, एक नई कहानी लिखती हूं।।
इस पे मुस्कुराती लबों की शायरी लिखती हूं।और कभी दर्द भरी गीत ज़बानी लिखती हूं।
किया किया रंग दिखाती है ये इसलिए इसे रंगीन मस्तानी लिखती हूं।।
भीनी भीनी खुशबू रह जाती इसे रात की रानी लिखती हूं।।
हर पे राज करे इसे कभी आप बीती लिखती हूं।।
उम्र बीता जाए इसे ज़िंदगानी लिखती हूं।।
ए ज़िंदगी ऐसी तेरी रवानी है कि इसे मैं दीवानी लिखती हूं।।
हर कोई तेरे पीछे भागा जाए हाय! इसे मैं दरिया की रवानी लिखती हूं।।
रूह में तू खुशबू बनकर जब तक रहे तो इसे मैं जवानी लिखती हूं।।
पर अफ़सोस एक दिन ज़िंदगी ज़िंदगी से रूठ जाए तो इसे मैं ख़ाक मील जानी लिखती हूं।।
#writco
#story
#zindagi
#mahjabeentabassum.
#zindagani
#hairani