...

24 views

खुद पर भरोसा... ☺️☺️
कदम कदम पर इम्तिहान देना पड़ता है ज़िन्दगी में हर रोज सम्भलना होता है। जितनी मेहनत हम कामियाबी के लिए करते है उतना ही दुनिया वाले हमें गिराने में लगे होते है। जिसमे सबसे अहम हमारा चरित्र होता है रोज़ हम अपने व्यवहार से दिलों में प्यार पाते है वही दूसरी तरफ लोग हमारे चरित्र पर कब उंगलियां उठाये वो तैयार रहते है।
सच्ची मेहनत और सच्चे दिल से जो जीता है उसका साथ ये परमात्मा देता है इसलिए जितना हो सके परमात्मा के एहसास में रहकर अपने काम को दिल से कीजिये। सफलता तो मिलेगी ही आपको साथ ही साथ दातार की कृपा भी बेहिसाब होंगी। सिर्फ आपका विश्वास और दिल सच्चा होना चाहिए। मैंने इतना जाना की हमें वही करना है जो हमें सही लगे और दूसरे को बिन कहे ही लगे की ये सच्चा और काबिल इंसान है। खुद पर भरोसा ही जीना आसान बनाता है। एक बार खुद पर करो तो सही.....

© Niharik@ ki kalam se✍️