...

1 views

समझ को समझिए
एक समझदार व्यक्ति के लक्षण क्या हैं?

एक समझदार व्यक्ति में कुछ खास बात तो होती ही है। हां, सबसे खास बात यह होती है, कि- वह अपने को समझदार नहीं मानता। बस, अपनी समझ को जिये चला जाता है।

चलिए, समझदार व्यक्ति की कुछ खास बातों का जिक्र कर लेते हैं।

एक समझदार व्यक्ति वह है, जो

वाद-विवाद से दूर रहता है। क्योंकि वह किसी भी वाद के प्रति, न राग रखता है और न ही विराग।
किसी व्यक्ति, विचार, संस्था, दल, पंथ इत्यादि का फॉलॉअर नहीं होता।
मितभाषी किन्तु गहन श्रोता होता है।
सलाह लेने और देने में रुचि नहीं रखता।
अंधविश्वास और पूर्वाग्रह से मुक्त होता है।
वचन का पक्का होता है। साथ ही मन-वचन-कर्म से एक होता है। अर्थात् जो विचारता, वही कहता है तथा जो कहता है वही करता है।
किसी से कोई उम्मीद या अपेक्षा नहीं रखता। वह स्वयं यदि किसी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं साबित हो पाए, तो इसका मलाल भी नहीं करता है।
अन्दर-बाहर एक-समान होता है। अर्थात् उसके व्यवहार में पाखंड नहीं होता।
किसी से अधिक लगाव नहीं रखता। किन्तु यदि किसी से अंतरंग संबंध हों, तो जी-जान से निभाता है।
इधर की बात उधर नहीं करता। परनिन्दा से बचता है। अपनी निन्दा पर उत्तेजित नहीं होता, बल्कि आत्मावलोकन करता है।
दूसरों की गलतियों के प्रति क्षमा-भाव रखता है। तथा अपनी गलतियों पर खेद करने के बजाय, उनसे सीख लेता है।
धन और निज-स्वार्थ पर, संबंधों एवं मानवता की बलि नहीं चढ़ाता।
जाति, धर्म, लिंग, रंग, भाषा, क्षेत्र राष्ट्रीयता प्रभृति भेद-भाव से परे रहता है।
आगत और विगत "कल" में नहीं, अपितु "आज" में जीता है।
हर व्यक्ति, वस्तु और घटना का सकारात्मक पक्ष ही देखता है।
यह सूची और भी विस्तृत की जा सकती है।

क्योंकि हरि अनंत, हरि-कथा अनंता ! 🙏♥️☺️🕉️