...

3 views

आत्मा
जीवन और मृत्यु किसी गाड़ी के दो पहिए होते है ।जिसने इस धरती पर जन्म लिया है उसे अपना शरीर त्यागना पड़ता हैं, यही संसार का नियम हैं।इंसान शरीर तो त्याग देता है,बस रह जाती है ,आत्मा।

part -1

कहानी शुरू होती है एक घने जंगल से जहा जंगल के बीचों बीच एक गहरी खाई है।एक लड़का और उसकी प्रेमिका उस जंगल में घूम रहे है ,लड़का लड़की को खाई से नजारे दिखता है गलती से उसका पैर फिसल जाता है और वो दोनों खाई में गिर जाते है।
20 साल बाद
सपनो का शहर ,मुंबई
मुंबई का सबसे बेस्ट कॉलेज है इंपेरिकल कॉलेज ।
और ये कॉलेज मुंबई शहर में सबसे लोकप्रिय है।
यहा पर कई बड़े - बड़े घरों के बच्चे पढ़ते है ,वही एक मिडिल क्लास लड़की भी उसी कॉलेज में पढ़ती है ,हालाकि वो लड़की इतनी फीस अफोर्ड नहि कर सकती पर ,वो अपनी स्कॉलरशिप से पढ़ाई करती है ,और पार्टटाइम जॉब भी करती है। उस लड़की का नाम साक्षी है।

part-2
साक्षी कॉलेज की टॉपर है ,वो कॉलेज की हर एक्टिविटी में हिस्सा लेती है।एक बार वो कॉलेज की तरफ से पिकनिक पर जाती है , जहा वो लोग पिकनिक के लिए गई है,वो एक काला और घना जंगल है ।साक्षी उस जंगल में जैसे ही प्रवेश करती है उसे ऐसा महसूस होता है की वो पहले यहां आ चुकी है। उसे हर कदम पर कोई घटनाएं याद आने लगती है ।जैसे इस जगह से उसका कुछ तो नाता है।साक्षी और उसके फ्रेंड्स आगे बढ़ते हैं।वो लोग उस जंगल में बहुत एंजॉय करते है ।और कुछ समय बाद रात हो जाती है।वो लोग भी पर अपने अपने टेंट लगाकर सो जाते है।

part-3
सब लोग सो जाते है ,साक्षी को एक बहुत बुरा सपना आता है और उस सपने में दो लोग खाई से नीचे गिरते हुए दिखाई देते है ,और वह बहुत जोर से चिल्लाकर जाग जाती है।उसकी आवाज सुनकर आस्था और निहारिका भी जाग जाती है ,और साक्षी की हालत देखकर बहुत डर जाते है,उसका शरीर बुखार से तप रहा है ।निहारिका टीचर को उसकी हालत के बारे में बताते है ।उनके साथ एक डॉक्टर भी रहते है वो साक्षी का इलाज करते है ।साक्षी सुबह तक ठीक हो जाती है ।

part-3
साक्षी उस जंगल का राज जानने के लिए अकेले रात में जंगल में निकल जाती है ,उसे सपने की तरह आगे बढ़ते हुए कई अलग निशानिया मिलती है और वह और आगे बढ़ती जाती है ।और उस खाई के पास पहुंच जाती है ,जो उसने सपने में देखी है।खाई के पास एक अजीब सी रोशनी चमकती है ।

part-4
वह पर एक लड़का हवा में आ जाता है ,उसे इस लड़के को देखकर सब याद आ जाता है , उसे याद आ जाता है 20 साल पहले खाई में गिरने से अर्जुन और स्वरा(साक्षी) की मौत हो जाती है साक्षी को याद आ जाता है उसकी जिद की वजह से ही वो लोग खाई में गिर थे ।साक्षी अर्जुन से कहती है "अर्जुन मुझे माफ करदो ,मेरी वजह से ही हम दोनों की मौत हुई है, न में यहां आने की जिद करती , न ही फोटो लेने की जिद करती और न ही ये सब
होता " वो उस खाई में कूदने की कोशिश करती है ,पर अर्जुन उसे बचा लेता है । अर्जुन साक्षी से कहता है की " मैं 20 साल से तुम्हारा इंतजार कर रहा हु ,मेरी आखिरी इच्छा सिर्फ तुम्हारा साथ होना है " इतना कहते हुए आगे कहता है की " अब मैं खुशी जा सकता हु ,में बस तुम्हे सही सलामत देखना चाहता था" अर्जुन हवा में गायब हो जाता है ,उसे मुक्ति मिल जाती है।

written by : Neelam saini ✍️✍️♥️