...

30 views

भरोसा अपने आप से 👍
कभी कभी ऐसे भी हालात होते है जब हमें ये समझ आता है की हमें किसी से बेहद उम्मीद नहीं रखनी चाहिए और ना ही किसी के कहने से अपनी ज़िन्दगी में चलना चाहिए। खुद से प्रेम होना जरुरी है तभी इंसान सुरक्षित रहता है जितना हम दूसरे के भरोसे से चलते है एक दिन वही शख्स हमें धोखा देता है। आजकल दुनिया की तो छोड़िए पहले अपनों को ही देखिये। जब तकलीफ हो तो कोई हमारे दर्द को महसूस नहीं करता और ना ही हमारी ख़ुशी में दिल से ख़ुश होता। फिर सिर्फ परमात्मा का शुक्रिया किया जाता है की वो हमें इतना प्रेम और साथ देता है और हम उसका ही प्यार नहीं समझ पाते है।
वो हमसे कुछ नहीं मांगता सिर्फ हमें देना जानता है और हम उसी का शुक्र करना भूल जाते है। जब जब मैंने दुख में किसी अपने को चाह तब तब मैंने खुद को अकेले पाया और फिर प्रभु की कृपा से उसका नूर मैंने पाया। जिसके साथ होने से मैंने ख़ुश रहना जाना।
कहना बस इतना है आप सबसे सिर्फ परमात्मा का सहारा लो और जो आपको अकेले ना होने देगा उस हाथ को कभी मत छोड़ना।
© Niharik@ ki kalam se✍️