...

4 views

दूसरों के महत्व को समझें
दूसरों के महत्व को समझें:- कमी तो सब में है, इंसान में कुछ गुण होते हैं तो अवगुण भी होते हैं। आपको बिना बताए आपके उन अवगुणों को सुधारने की कोशिश जो करें (डॉ. श्वेता सिंह) आपको सही मार्ग पर लाने का प्रयास करें, बिना किसी शर्त के आपको अपना लें यही प्रेम है। अगर हम किसी को सुधार नहीं सकते तो उनके प्रयासों की सराहना तो कर ही सकते हैं। हम एक दूसरे के महत्व को भूलते ही जा रहे हैं। दूसरों को कितनी दुआएं मिली है, दूसरों को क्या क्या मिला। हम हमेशा इन्हीं बातों में उलझें रहते हैं। हमें कितना मिला हमें इस पर ध्यान नहीं है। दूसरों की जिंदगी में क्या बरकत हो रही है, वह कितना आगे बढ़ रहा है हमेशा यहीं सोचते रहते हैं। और यही सोच हमें ना आगे बढ़ने देती है और ना सही विचार हमारे मन में आ पाते हैं। कौन जानता है कि हमें अगला जन्म मनुष्य के रूप में मिलेगा भी या नहीं मिलेगा। हमेशा एक दूसरे से नफरत करके इर्ष्या पैदा करके समय को व्यर्थ ही करते हैं। हमें अमूल्य समय यूं ही गवाते रहते हैं दूसरों से ईर्ष्या करके। नोट:- जलेबी मैं भी एक संदेश छिपा होता है। भले ही वह खुद कितनी उलझी हुई क्यों ना हो, लेकिन दूसरों को हमेशा मिठास ही देती है।(डॉ. श्वेता सिंह)
© Dr.Shweta Singh