...

6 views

वो लड़का है...
वो लड़का है,
चल उसकी फीलिंग के साथ खेलते हैं
वो लड़का है,
बहोत ख़ुश दिखता है...
चल,
उसकी ज़िन्दगी में ज़हर घोलते हैं।

वो लड़का है,
चल घूमते है कुछ दिन उसके साथ,
अपने को तो बस करना है टाइम पास
चल उसके पैसे से खाते पीते झूमते हैं.।
वो लड़का है,

बहोत हो गया उसके साथ टाइम पास
एक और है लाइन में...
कुछ दिन बनाते है उसे ख़ास
अब नहीं रहना इसके साथ
इसका बहोत हुआ,
चल अब इसके प्यार को पैरों तले कुचलते हैं...।
ना पड़ा रहे पीछे...
रखते हैं उसे पैरों के निचे
चल करते हैं उसे बदनाम
उसकी इज्जत को नीलाम करते हैं...।
अब वो जिये या मरे,
हमें क्या फर्क पड़ता है
हम तो बस करते थे टाइम पास
गलती उसकी है जो मुझसे सच्चा प्यार करता है।

मोहतरमा....
वो लड़का है...
सब कुछ समझता है,सब कुछ सहता है
बहोत कुछ कह और कर सकता है,
पर चुप रहता है
क्योंकि...
वो लड़का है...लड़की की इज्जत करता है।
© अखिलेश सीखापुरी