...

14 views

----- कल्कि अवतार -----
घोर कलयुग जब चरम पर पहुंच जाएगा तब भगवान विष्णु दसवां अवतार लेंगे। यह अवतार कल्कि अवतार के नाम से अंकित है।

भगवान कल्कि के अवतरित होते हीं सातों चिरंजीवी (हनुमान जी, महर्षि व्यास, राजा बली, विभीषण, भगवान परशुराम, कृपाचार्य और अश्वथामा। नोट: कई जगह चिरंजीवियों में महर्षि मार्कण्डेय का भी नाम सम्मिलित है)
प्रकट होंगे।

भगवान परशुराम स्वयं कल्कि अवतार के गुरु की भूमिका निभाएंगे और बाकी चिरंजीवी कल्कि जी के मदद के लिए आएंगे।
कल्कि अवतार कली नामक भयानक राक्षस का वध कर संसार का कल्याण करेंगे। इसको प्रतीकात्मक रूप से ले तो समाज में फैले दुराचार का अंत कर धर्म की स्थापना करेंगे।

जब कल्कि अश्व विराजेंगे
तब महा चिरंजीवी आवेंगे
कर अधर्म का नाश प्रभु
नवयुग का बीज लगाएंगे

परसू गदा ब्रह्मास्त्र सुदर्शन
कौन रोके इस महाप्रलय को
कली का वध कर प्रभु महान
धर्म का पाठ पढ़ाएंगे।

© अंकित राज "रासो"

#दसावतार
##hindi #shayari #urdu #poetry
#story #inspirationalquotes #writersofindia
#raj_raso