...

9 views

क्या लड़की होना पाप है???
क्या लड़की होना पाप है, क्या हम लड़कियाँ अपनी मर्ज़ी से हमारी ज़िंदगी नहीं जी सकती, क्या हमें ज़िंदगी जीने का कोई हक़ नहीं है, ज़्यादा हँस लिए तो पागल है, नही हँसी तो घमंड है, क्या हमारे हिस्से में हमारी ज़िंदगी नहीं, क्या हमारे हिस्से में सिर्फ आँसू है, क्या हमारे हिस्से मे खुशिया नही है, क्या हमारे सपनो पर हमारा हक़ नहीं है, क्या हमारे हिस्से में घूमना फिरना ऐश करना नहीं लिखा है, क्या हमारी ज़िंदगी में सिर्फ आँसू की और गम की जगह है, क्या हम कभी खुद के लिए दो पल नही निकाल सकते , क्या हम खुद के लिए ज़िंदगी नहीं जी सकते, क्यों होता है ऐसा सिर्फ हम लड़कियो के साथ ही, एक लड़की सबके सब कुछ करती है, पर वो अगर कभी खुद के लिए कुछ करना चाहे तो उसे हमेशा नीचा दिखाया जाता है, ऐसा क्यों सिर्फ हम लड़कियो के साथ ही होता है, क्या भगवान् ने हम लड़कियो के हिस्से मे कुछ नही लिखाहै, मायके मे हो तो कहते है बेटियां पराया धन होती है, ससुराल में रहो तो कहते है बेटियों दूसरे के घर की है, हे भगवान् तूने कैसी ये रीत बनाई, हम बेटियों के हिस्से में कोई खुशी न आई.....
© Kashish Chandnani