...

7 views

गणतंत्र भारत
गणतंत्र का अर्थ भारत में ऐसी शासन से है जिसमें भारत की जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखकर किया जाने वाला शासन ही गणतंत्र है।
जनता इन चुने हुए प्रतिनिधियों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बदल सकती है, अर्थात यह स्पष्ट है कि भारत की जनता ही भारत का शासन है, बस जरूरत है तो जनता को जागरूक होने की। भारत में ना कोई संस्थान, ना संसद, ना कार्यपालिका, ना ब्यूरोक्रेसी और ना ही न्यायपालिका सर्वोपरि है बल्कि भारत की जनता ही सर्वोपरि है।
26 जनवरी अर्थात गणतंत्र दिवस वह दिन था जब भारत अपने आपको एक आधुनिक, सभ्य, प्रगतिशील देश घोषित किया।
यही असली गणतंत्र है गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेशन करने के साथ-साथ ही इसकी मूल भावना को भी समझो छोटे-बड़े, भेदभाव, जात-पात से परे होकर सहृदयता से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाए। जय हिंद🇮🇳
#happyrepublicday2023

चेतन घणावत स.मा.
सचिव - केसर काव्य मंच
© Mchet143