...

11 views

Beti ki parvarish
Beti ki parvarish


Part - 1


कुछ सवाल जो करना जरुरी हैं जैसे कि -


क्या आप बेटी चाहते हो और क्या आप बेटी के बेटी होने से खुश है ?


क्या आप अपनी बेटी को बेटे के समान समझते हो और उसकी खुसियो को उतनी ही अहमियत देते हो जितनी एक बेटे की ?


क्या आप बेटी को आँगे बढ़ाना चाहते हो ?


यदि आपका इन सभी सवालों का जवाब हाँ में है तो आप अपनी बेटी की परवरिश अच्छे से कर सकते हैं।


यदि आप अपनी संतान में बेटे और बेटी होने में फर्क करोगे तो आप अपनी बेटी की परवरिश अच्छे से कैसे कर पाओगें।


इसलिए यदि आप अपनी बेटी को चाहते हैं। उसकी खुशियों को अहमियत देते हैं। बेटे के समान ही बेटी की जिंदगी को भी इंपॉर्टेंस देते हैं तो आप अपनी बेटी की जिंदगी को अच्छे से सवार पाएंगे।


उसकी परवरिश अच्छे से कर पाएंगे। उसके सपनो को पूरा कर पाओगे। इससे उसकी जिंदगी सबरेगी। उससे उसकी life आँगे बडे़गी जो बेटियों के लिए जरूरी है।


जिस तरह एक बेटे के अपने सपने, अपनी इच्छाएं होती है। उसका अपना जीवन होता है। उसी प्रकार एक बेटी का भी अपना जीवन होता है। उसके भी सपने होते हैं, इच्छाएं होती हैं।


इसलिए बेटी की परवरिश ऐसी करे। जिससे आप उसके सपनो को पूरा कर सके। उसे कुछ बना सके। उसे उसके पैरो पर खडा़ कर सकें। इससे अच्छा उसके लिए और क्या होगा।





✍️अनुभा पुरोहित चतुर्वेदी










© All Rights Reserved