...

3 views

स्वच्छ भृष्टाचार
स्वच्छ भारत हो सकता है,तो स्वच्छ भृष्टाचार क्यों नही?
क्या होता है स्वच्छ भृष्टाचार?
भृष्टाचार करो पर ऐसा लगे कि जन सेवा हो रही है
भृष्टाचार करो पर ऐसा लगे कि आप से ज्यादा कोई ईमानदार नही है
विकास का कोई पूछे तो कहिये कि चार,दस या पचीस साल बाद हो जायेगा,आया नही पर रास्ते मे है


नदी साफ क्यों नही हुई? काम चल रहा है
बेरोजगारी क्यों? लम्बा काम है पर काम चल रहा है
मेंहगाई क्यों हैं? देखिये न,विकास प्रक्रिया मे होता है ऐसा, रोम एक दिन मे नही बना था न!
आलू ५०/ किलो क्यों हैं? प्याज ६० क्यों हैं?
एक ही जवाब,किसान को फायदा हैं न
निर्माण अधूरे क्यों हैं? क्योंकि जनता को राशन दिया जा रहा है
फ्री राशन क्यों है? क्योकि विकास धीमा हैं,कोरोना है
कोरोना क्यों हैं? चीन ने भेजा
चीन से वापस लो न एरिया? वो बातचीत चल रही है
वैसे apps पे प्रतिबन्ध लगाया न
विकास कहाँ गया? था ही नही,अब आयेगा...