...

32 views

हिन्दी दिवस :- 3 ( महत्वपूर्ण जानकारी इसे अवश्य पढ़े और शेयर करे ।
☞︎︎︎ #हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है? :-

हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी के सम्मान हेतु हिंदी दिवस मनाया जाता है। कई बार इस अवसर पर हमारे मन में यह विचार आता है कि आखिर हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है। हम में से कई लोग सोचते है क्योंकि हमारा देश एक हिंदी भाषी देश है और हिंदी हमारे देश की राजभाषा है, इसलिए हम हिंदी दिवस मनाते है। हाँ इसके कई कारणों में यह इसका एक कारण अवश्य है, लेकिन इसके साथ ही इसके कुछ दूसरे महत्वपूर्ण पहलू भी हैं।

यदि आंकड़ों पर गौर करें तो हमें पता चलता है कि चीनी, स्पैनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी विश्व की चौथी सबसे बड़ी भाषा है, फिर भी इसका पूर्ण ज्ञान रखने वालो तथा इसे अच्छे से समझने तथा पढ़ने वालो की वास्तविक संख्या काफी कम है। वर्तमान समय में हिंदी भाषा पर अंग्रेजी का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और यदि यह इसी तरह से जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब इसके अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जायेगा।


☞︎︎︎ #हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य :-

हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगो के मध्य इसके उपयोग को बढ़ावा देना तथा इसका प्रचार-प्रसार करना है। इसी वजह से इस दिन हिंदी भाषा में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओ को कई प्रकार के विशेष सम्मान प्रदान किए जाते है। ताकि लोगो के मध्य हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि हमारे देश में लोग राजभाषा के महत्व को नही समझ पा रहे है। इसलिए इस दिन को लोगो को हिंदी का महत्व समझाने तथा उनके बीच इसके उपयोग को बढ़ाने के लिए समर्पित किया गया है।

आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं! 🙏🙏
#hindidiwas
#AP_MAURYA
#indian
#Love&love
© @𝐚𝐩𝐦𝐚𝐮𝐫𝐲𝐚