...

11 views

कुछ हसीन पल
वो- चलों आज हम दोनों evening walk साथ करते हैं।
मैं- क्या हुआ? आज दोस्तों से नहीं मिलना आपको?
वो- नहीं नहीं, बस यूंही।
मैं- ठीक है, चलों फिर।
(एक दुसरे का हाथ पकड़े चलने लगे)
मैं- आज कुछ ज़्यादा ही प्यार बरस रहा है!
क्या बात है?
वो- अरे कुछ भी तो नहीं।
(थोड़ी देर बाद एक जगह बैठे )
वो- कभी कभी ख्याल आता है, गर तुम नहीं होती तो क्या होता?
मेरे हर सुख-दुख में साथ दिया है तुमने। आज ४० साल हो गए तुमसे मिले हुए!
मैं- अरे हां! आज ही के दिन हम पहली बार मिले थे!
आपको याद था और मैं पगली भूल गईं।
वो- मैं कैसे भूल सकता हूं वो दिन, उस दिन का हर वो पल
जब हमने एक दूजे को अपना कहा था।
मैं- ४० साल हुएं, लेकिन आज भी आप उतना ही प्यार करते हो, ख्याल रखते हों।
वो- हां हां, अब emotional मत होना। चलो आज फिर वो पल दोबारा जीते हैं।
मैं- फिर तो शुरुआत, प्यार वाली चाय से होनी चाहिए!

(ऐसे ही बातों बातों में दोनों आगे निकले, ज़िंदगी के वो हसीन पल दोबारा जी कर चल दिए)
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

#story #microtale #writcostory #kk_jazbaat #Love&love