
8 Reads
सूर्य मंत्र, गायत्री मंत्र, या हो सूर्य सिद्धांत।
वेदों में सब वर्णित है, समुचित है दृष्टांत।
भिन्न मास, भिन्न मौसम का, वैज्ञानिक है उल्लेख।
वर्षा ऋतु में जीव बढ़ते, प्रमाणित है वृतांत।।
श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, ऐसे सुझाया भाग।
शाक, दही, दूध, दाल का, क्रमशः बताया त्याग।
संयम जीवन में लाने का, यह दिन है आज विशेष।
चातुर्मास का इसे आरंभ कहूं या जीव दया का प्रारंभ।।
साधु विहार वर्जित है, मार्ग जीवों की खान।
चलने से होती हिंसा, तप करते एक स्थान।
अनजाने हत्या बहुत होती, जान ना होने पाए।
पैर तले जंतु ना आए, रखना है यह ध्यान।।
हिंदू सनातनी, विशेष-व्रत, त्योहार एवं संस्कार।
अलंकृत है चौमास भी, व्याख्या है विस्तार।
स्वामी विष्णु, माता लक्ष्मी सहित, देव सभी आराध्य।
पूजन भक्ति से जो करे, पाए पुण्य वरदान।।
#WritcoQuote #writco #writcoapp #Life&Life #Love&love💞 #writer #Writing #WriteIndia
Related Quotes