
16 Reads
"सनातन संदेश" घर-घर में है।
"हिंदुत्व" उपदेश जन-जन में है।
न्यारी है "श्रावण मास महिमा"।
"शिव वंदन" विशेष कण-कण में है।।
बादल करते डमरू नाद।
वर्षा सजती, गंगा सम ताज।
झूम-झूम, पौधे नतमस्तक हैं।
"कैलाश" चमकता, केतक है।
प्रकृति का हर जीव "शिवमय"।
"शिवत्व दिनेश" तन-मन में है।।
कांवड़ यात्रा मंगलकारी।
जल भर लाते सब नर-नारी।
पावन अभिषेक सोमवार का।
महत्व अनूठा प्रणय काल का।
कर लो भक्ति लेकिन किसी भी पल।
"धर्म समावेश" क्षण-क्षण में है
#WritcoQuote #writco #writcoapp #Life&Life #Love&love💞 #writer #Writing #WriteIndia