
13 Reads
देवकी ममता, मथुरा की मल्हार सुनो!
वसुदेव वैभव, कारावास की मनुहार सुनो!
रोहिणी नक्षत्र भाद्रपद अष्टमी का वो नाद!
कृष्ण रूप, विष्णु, अष्टम नव अवतार सुनो!!
हत्या करना जिसने ठाना था!
उस कंस से पुत्र बचाना था!
पित्र मस्तक विराज, यमुना का मार्ग!
टोकरी में अनूठा अलबेला विहार सुनो!!
गोकुल राज्य में हुआ आगमन!
ग्वालों का जहां सम्पूर्ण समागम!
बाल लीलाओं से जो हुआ अलंकृत!
यशोदा सौभाग्य, नंद का दरबार सुनो!!
महाभारत शंखनाद बजा!
अर्जुन रथ का भाग्य खुला!
करते उपदेश सारथी बन!
गीता का संदेश, कृष्णा की पुकार सुनो।।
#WritcoQuote #writco #writcoapp #Life&Life #Love&love💞 #writer #Writing #WriteIndia
Related Quotes
11 Likes
0
Comments
11 Likes
0
Comments